
गोवा में मालवाहक कंटेनर जहाज में लगी भीषण आग, गुजरात से जा रहा था श्रीलंका
AajTak
अधिकारियों ने कहा कि बचाव के लिए जहाज घटनास्थल पर पहुंच गया है और खराब मौसम के बावजूद भी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.अधिकारियों ने कहा कि हादसे का शिकार हुए जहाज के चालक दल से बात हुई है और उन्हें सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया है.
गोवा से करीब 102 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक कंटेनर मालवाहक व्यापारिक जहाज में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है.अधिकारियों ने बताया कि यह जहाज गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था. इस घटना की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बलों ने तुरंत एक्शन लेते हुए बचाव जहाजों (आईसीजी) को मदद के लिए पहुंचने को कहा है.साथ ही घटना की स्थिति पर नजर रखने के लिए आईसीजी डोर्नियर विमानों को भी उतारा गया है.
जहाज के अगले हिस्से में लगी है आग
बताया जा रहा है कि जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान (IMDG) ले जा रहा था और इसके अगले हिस्से में विस्फोट की सूचना है. अधिकारियों ने कहा कि बचाव के लिए जहाज घटनास्थल पर पहुंच गया है और खराब मौसम के बावजूद भी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.अधिकारियों ने कहा कि हादसे का शिकार हुए जहाज के चालक दल से बात हुई है और उन्हें सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया है. साथ ही अतिरिक्त अग्निशमन प्रयासों को बढ़ाने के लिए गोवा से दो आईसीजी जहाजों को रवाना किया गया है.
यह भी पढ़ें: गोवा की कानून-व्यवस्था पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा- डिस्को और कैसिनो जा रहे हैं अधिकारी
इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि जहाज के अगले हिस्से में भीषण आग लगी है. धुएं का गुबार साफतौर पर देखा जा सकता है. वहीं, एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूसरे जहाज की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. विमानों के जरिए भी इस घटना की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आग जहाज के अगले हिस्से तक ही सीमित है. हालांकि, पूरे जहाज पर सामान लदे दिख रहे हैं.अधिकारियों ने कहा कि बचाव कार्य जारी है और आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









