
गोवा: बिग डैडी कैसीनो पर ED का छापा, क्रिप्टो करेंसी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा
AajTak
ईडी (ED) ने गोवा के बिग डैडी कैसीनो और उससे जुड़ी कंपनियों के 15 ठिकानों पर दो दिन (28-29 सितंबर 2025) तक तलाशी ली. जांच में पता चला कि मनी लॉन्ड्रिंग के लिए क्रिप्टो वॉलेट का इस्तेमाल हो रहा था. ईडी (ED) ने ₹2.25 करोड़ कैश और ₹90 लाख से ज्यादा की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पणजी ज़ोनल ऑफिस ने 28 और 29 सितंबर 2025 को गोवा, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और राजकोट में 15 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई बिग डैडी कैसीनो और मेसर्स गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी थी. ईडी (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 के प्रावधानों के तहत यह ऑपरेशन चलाया था.
तलाशी के दौरान क्रिप्टो करेंसी का उपयोग कर मनी लॉन्ड्रिंग करने का खुलासा हुआ है. ईडी (ED) की जांच में खुलासा हुआ कि कैसीनो ग्राहकों को विदेशी मुद्रा के बदले पोकर चिप्स दे रहा था, और जीतने वाले ग्राहकों को उनकी मांग पर विदेशी मुद्रा में ही भुगतान किया जा रहा था.
मेसर्स गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत कैसीनो के कर्मचारी rolex777.co, iCasino247.com, play247s.com, विन डैडी (Win Daddy), पोकर डैडी (Poker Daddy) जैसे कई ऑनलाइन कैसीनो प्लेटफार्मों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे थे.
क्रिप्टो और हवाला के जरिए ट्रांजैक्शन
जांच में यह भी सामने आया कि फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए पोकर खिलाड़ियों से संबंधित क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का उपयोग किया जा रहा था. दुबई और दुनिया भर की तमाम जगहों पर यूएसडीटी (USDT) ट्रांसफर की सुविधा के लिए क्रिप्टो वॉलेट के जरिए अंगड़िया सेवाओं का उपयोग किया गया. जुए की जीत के बाद रकम जमा करने और निकालने के लिए कई म्यूल अकाउंट्स (अवैध रकम को वैध बनाने वाले खाते) की पहचान की गई, जिन्हें बाद में विदेशों में ट्रांसफर किया जाता था.
यह भी पढ़ें: सीआईडी ने पकड़ा बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, झारखंड से दो गिरफ्तार

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






