
गोलियां, ग्रेनेड, दवाएं और मीट... बारामूला के जंगलों में मिले आतंकी ठिकाने से क्या-क्या बरामद हुआ
AajTak
बारामूला के सुचलिवारन जंगल में पुलिस ने सीआरपीएफ, राष्ट्रीय राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर खुफिया सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया. इसमें एक आतंकी ठिकाना बरामद हुआ. ठिकाने से एके 47 की 24 जंग लगी गोलियां, दो हथगोले, मीट से भरा स्टील कनस्तर, दवाएं, वायरलेस एंटीना, आरी, छाते, जूते, कुल्हाड़ी, वायर कटर और अन्य रोजमर्रा की सामग्री मिली, जिसके बाद ठिकाने को नष्ट कर दिया गया.
बारामूला पुलिस ने सीआरपीएफ 53 बटालियन, 46 राष्ट्रीय राइफल्स, एएसटी और बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. यह अभियान डीएसपी ऑप्स बारामूला के नेतृत्व में सुचलिवारन के जंगल क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था.
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में एक आतंकी ठिकाना मिला. ठिकाने की गहन तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया. इसके बाद सुरक्षा बलों ने उस ठिकाने को नष्ट कर दिया. इस पूरे ऑपरेशन में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है.
सुरक्षा बलों को ठिकाने से क्या-क्या मिला?
सुरक्षा बलों ने ठिकाने से एके-47 की 24 राउंड गोलियां बरामद कीं, जो जंग लगी हुई थीं और उन पर किसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का निशान नहीं था. इसके अलावा दो हथगोले भी मिले, जिनमें से एक पर रजिस्ट्रेशन नंबर 86पी 01-03 632 लिखा था, जबकि दूसरे पर कोई नंबर नहीं था. एक 3 लीटर का स्टील का कनस्तर भी मिला, जिसमें मीट रखा हुआ था.
दवाएं और कपड़े भी बरामद

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










