
गोरखपुर कांड में पुलिस की नीयत पर सवाल! मनीष की पत्नी ने गिनाए 6 नाम, FIR में लिखे 3 'अज्ञात'
AajTak
मनीष गुप्ता हत्याकांड में पहले दिन से ही आरोपी पुलिसवालों को बचाने की कोशिश की जा रही है. गोरखपुर के डीएम, एसएसपी हों या फिर सूबे के एडीजी सभी ने अपने अपने तरीके से मामले को नया मोड़ देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और हत्याकांड के दो चश्मदीद गवाहों ने पुलिस की करतूत को उजागर कर दिया.
गोरखपुर के मनीष गुप्ता हत्याकांड ने यूपी पुलिस के वर्दी पर जो दाग लगाया है, वो गहरा होता जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने योगी सरकार की खूब किरकिरी कराई है. इसके बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही. लेकिन इतना सब होने के बाद भी गोरखपुर पुलिस ने अभी तक मनीष मर्डर केस की एफआईआर में सभी आरोपियों के नाम दर्ज नहीं किए हैं. उधर, एसएसपी का कहना है कि जो तहरीर में लिखा था, वैसे ही FIR दर्ज की गई है. नामजद आरोपी फरार हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











