
गोधरा ट्रेन नरसंहार का दोषी गैंग बनाकर करता था चोरी, पुणे से गिरफ्तार, पैरोल छोड़कर हुआ था फरार
AajTak
22 जनवरी को पुलिस ने सलीम जर्दा और उसके गिरोह के सदस्यों को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. यह लोग पुणे के ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. जांच के दौरान गोधरा ट्रेन कांड से उसके संबंध का पता चला.
साल 2002 के गोधरा ट्रेन कांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 55 साल के एक अपराधी को महाराष्ट्र के पुणे जिले में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. वह पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद फरार हो गया था.
पुलिस ने बताया कि पुणे ग्रामीण पुलिस ने 22 जनवरी को सलीम जर्दा को गिरफ्तार किया था. सलीम जर्दा गोधरा ट्रेन कांड में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले 31 लोगों में शामिल था. जर्दा 17 सितंबर 2024 को सात दिन की पैरोल पर गुजरात की एक जेल से बाहर आया था और बाद में फरार हो गया था.
अलीफाटा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने बताया, 22 जनवरी को हमने सलीम जर्दा और उसके गिरोह के सदस्यों को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. यह लोग पुणे के ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. जांच के दौरान गोधरा ट्रेन कांड से उसके संबंध का पता चला.
पुलिस अधिकारी ने बताया, "जांच के दौरान जर्दा द्वारा की गई चोरी के तीन मामले सामने आए. अपराधी अपने गिरोह के साथ गुजरात के गोधरा से पुणे जिले में आता था और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था."
जर्दा और अन्य को 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के S-6 कोच में आग लगाने के लिए दोषी ठहराया गया था, जिसमें 59 लोग मारे गए थे.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









