
गोधरा कांड के 14 गवाहों की हटाई गई सुरक्षा, सिक्योरिटी में तैनात थे 150 CISF जवान
AajTak
गुजरात के गोधरा कांड के 14 गवाहों की सुरक्षा हटा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक यह फैसला गृह मंत्रालय की तरफ से SIT की रिकमेंडेशन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. गवाहों को 150 सीआईएसएफ जवानों की तरफ से सुरक्षा प्रदान की जा रही थी.
गुजरात के गोधरा कांड (Godhra Case) के गवाहों की सुरक्षा हटा दी गई है. यह फैसला केंद्र सरकार की तरफ से लिया गया है. सूत्रों की माने तो कुल 14 गवाहों की सुरक्षा हटाई गई है. जिन्हें सीआईएसएफ के 150 जवानों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही थी. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने SIT की रिकमेंडेशन रिपोर्ट के आधार पर 14 गवाहों की सुरक्षा को हटाने का फैसला लिया है. गोधरा कांड पर बनी SIT ने 10 नवंबर 2023 को इन गवाहों की सुरक्षा हटाने की अपनी रिपोर्ट दी थी.
इन गवाहों की हटाई गई सुरक्षा
1-हबीब रसूल सय्यद 2-अमीनाबेन हबीब रसूल सय्यद 3-अकीलाबेन यासीनमिन 4-सैय्यद यूसुफ भाई 5-अब्दुलभाई मरियम अप्पा 6-याकूब भाई नूरान निशार 7-रजकभाई अख्तर हुसैन 8-नजीमभाई सत्तार भाई 9-माजिदभाई शेख यानुश महामद 10-हाजी मयुद्दीन 11-समसुद्दीन फरीदाबानू 12-समदुद्दीन मुस्तफा इस्माइल 13- मदीनाबीबी मुस्तफा 14-भाईलालभाई चंदूभाई राठवा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











