
गैर-मुस्लिम देशों को मलेशिया के मंत्री ने दी ये नसीहत
AajTak
मलेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री दातुक इदरिस अहमद ने कहा कि मलेशिया में हर वर्ग और नस्ल के लोग मिल जुलकर शांति से रहते है. उन्होंने कहा कि बाकी देशों को भी मलेशिया से सीख लेने की जरूरत है.
मलेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री दातुक इदरिस अहमद ने कहा कि मलेशिया सहिष्णुता की मिसाल है और जिन देशों में मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं, उन्हें भी इससे सीखने की जरूरत है.
उन्होंने कहा, मलेशिया आधिकारिक रूप से इस्लामिक देश है लेकिन फिर भी यहां मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी बाकी समुदाय के लोगों के साथ मिलजुल कर रहती है.
इदरिस ने नौ मार्च को खत्म हुए दो दिवसीय वर्ल्ड मुस्लिम कम्युनिटीज काउंसिल की इंटरनेशल कॉन्फ्रेंस में कहा कि मलेशिया में सहिष्णुता और सद्भावना की संस्कृति दुनियाभर के मुस्लिमों को एक साथ लाने के लिए मार्गदर्शक बन सकती है.
इदरिस का कहना है कि जिन देशों में मुस्लिमों की आबादी अधिक है, वहां अन्य धर्म के लोगों को आसानी से स्वीकार कर लिया जाता है लेकिन जहां मुस्लिमों की आबादी कम है, वहां मुस्लिमों को स्वीकार नहीं किया जाता.
उन्होंने कहा, हमने मलेशिया में जिस नींव को तैयार किया है, उम्मीद है कि बाकी देश भी सौहार्दता बनाए रखने के लिए उस पर अमल करेंगे, फिर चाहे इनमें वे देश भी क्यों ना हो जहां गैर मुस्लिमों की तादाद अधिक है.
उन्होंने कहा कि मलेशिया ने समाज के सभी वर्गों के साथ भाईचारा बनाने के प्रयास किए हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









