
'गे, लेस्बियन को ढूंढ-ढूंढ कर मारते हैं तालिबानी', LGBTQ समुदाय में मचा खौफ
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के साथ ही इस देश में रहने वाले कई समुदायों के लिए चिंताएं और चुनौतियां काफी बढ़ चुकी हैं. महिलाएं तो खौफ में हैं हीं, एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोग भी बुरी तरह डरे हुए हैं. इस कम्युनिटी से आने वाले ज्यादातर लोग मानते हैं कि अगर तालिबान को उनकी सेक्शुएलिटी के बारे में पता चला तो वे जिंदा नहीं बचेंगे.
अफगानिस्तान(Afghanistan) में तालिबान(Taliban) राज आने के साथ ही इस देश में रहने वाले कई समुदायों के लिए चिंताएं और चुनौतियां काफी बढ़ चुकी हैं. महिलाएं तो खौफ में हैं हीं, एलजीबीटीक्यू समुदाय (LGBTQ community) के लोग भी बुरी तरह डरे हुए हैं. इस कम्युनिटी से आने वाले ज्यादातर लोग मानते हैं कि अगर तालिबान को उनकी सेक्शुएलिटी के बारे में पता चला तो वे जिंदा नहीं बचेंगे. (अफगानी लोगों के समर्थन में प्रदर्शन/getty images) पिंक न्यूज के साथ बातचीत में एक अफगानी शख्स ने कहा कि जब मैं टीनेजर था तब मुझे एहसास हो गया था कि मैं गे हूं. मुझे कई तरह की चुनौतियां झेलनी पड़ी है. मेरे करीबी दोस्तों ने मुझे मारने की कोशिश की है. एक बार तो मेरे पिता ने भी मुझे जान से मारने की कोशिश की थी क्योंकि उन्हें मुझे मेरे एक दोस्त के साथ देखकर शक हुआ था कि मैं समलैंगिक हूं. (अफगानी लोगों के समर्थन में प्रदर्शन/getty images) उन्होंने आगे कहा कि मुझे जान का खतरा था इसलिए मैंने एक महिला से शादी करने का फैसला किया था. यह मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल फैसला है. मैं आज भी अपने इमोशन्स के साथ लड़ता रहता हूं. कभी-कभी रोता हूं और अपने आपको चोट पहुंचाने की कोशिश करता हूं लेकिन मुझे अगर जिंदा रहना है तो मुझे यूं ही घुट-घुट कर रहना होगा. (अफगानी लोगों के समर्थन में प्रदर्शन/getty images)More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












