
गेम खेलने के लिए बहन ने नहीं दिया मोबाइल, छोटे भाई ने हंसिये से काट दिया गला
AajTak
मोबाइल गेम्स की दीवानगी बच्चों में इस कदर बढ़ती जा रही है कि उसके पीछे बच्चे किसी भी हद तक जा सकते हैं. कटनी जिले में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग ने गेम खेलने के लिए मोबाइल न मिलने पर अपनी बड़ी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना मध्य प्रदेश के कटनी जिले की है.
मोबाइल गेम्स की दीवानगी बच्चों में इस कदर बढ़ती जा रही है कि उसके पीछे बच्चे किसी भी हद तक जा सकते हैं. कटनी जिले में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग ने गेम खेलने के लिए मोबाइल न मिलने पर अपनी बड़ी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना मध्य प्रदेश के कटनी जिले की है. (प्रतीकात्मक फोटो) (कटनी से अमर ताम्रकार की रिपोर्ट) कटनी जिले में बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कांटी में 24 घंटे पूर्व पुलिस को फोन के जरिये सूचना मिली कि पूनम चक्रवर्ती का उसके घर में ही शव पड़ा हुआ है. (प्रतीकात्मक फोटो) घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही थी क्योंकि लड़की का गला धारदार हथियार से कटा होना मिला. (प्रतीकात्मक फोटो)More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












