
गेट खुला देख फ्लैट में घुस जाती थी, समेट ले जाती थी कीमती सामान... नाबालिग बेटे के साथ महिला करती थी चोरी
AajTak
मुंबई पुलिस ने 30 वर्षीय महिला को कई फ्लैटों से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर खुले दरवाजों वाले फ्लैटों में घुस जाती थी और कीमती सामान चोरी कर लेती थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सिग्नल की मदद से पकड़ लिया है.
मुंबई पुलिस ने एक 30 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि महिला ने इलाके में कई जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. फिलहाल उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस उससे इस मामले को लेकर पूछताछ में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यह महिला आमतौर पर सुबह के समय उन फ्लैटों में घुस जाती थी, जिनके दरवाजे खुले होते थे. इसके बाद वह कीमती सामान चोरी करके मौके से फरार हो जाती थी.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ पहले से चोरी के कई मामले दर्ज हैं. हैरानी की बात यह है कि वह अपने नाबालिग बेटे को भी चोरी करने के दौरान अपने साथ लेकर जाती थी.
यह भी पढ़ें: यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह के घर से 50 लाख के जेवर चोरी, 20 साल पुराने नौकर ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि हाल ही में महिला ने कुर्ला इलाके के एक फ्लैट से तीन मोबाइल फोन चोरी किए थे. यह चोरी उस समय की थी, जब फ्लैट में रहने वाले लोग सो रहे थे और उन्होंने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था. उसी बीच महिला घुस गई और मोबाइल समेटकर फरार हो गई थी. इसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल फोन के सिग्नल के जरिए आरोपी का पता लगाया. इसमें सामने आया कि मोबाइल बांद्रा इलाके में कहीं पर है. पुलिस ने तफ्तीश करते हुए महिला को अरेस्ट कर लिया.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










