
गुरुग्राम में दहेज हत्याः पिता बोले- नहीं दे सका क्रेटा कार तो बेटी को मार डाला
AajTak
तनुजा की शादी 24 मई 2020 को खरखड़ी गांव के निवासी संदीप के साथ हुई थी. यह लव कम अरेंज्ड मैरिज थी. 3 दिन पहले यानी 7 मार्च को संदीप के परिजनों ने तनुजा के पिता को फोन किया और बताया कि तनुजा हॉस्पिटल में एडमिट है.
गुरुग्राम में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई. मृतका के परिवार ने उसके पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. मृतका की पहचान तनुजा के रूप में हुई है. वह एक बैंक में काम करती थी. पिता का आरोप है कि उन्होंने दहेज में दामाद को क्रेटा कार नहीं दी, इसी वजह से उन लोगों ने तनुजा को जहर देकर मार डाला. तनुजा गुरुग्राम के हयातपुर में मौजूद एक निजी बैंक में एक्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थी. दरअसल, तनुजा की शादी 24 मई 2020 को खरखड़ी गांव के निवासी संदीप के साथ हुई थी. यह लव कम अरेंज्ड मैरिज थी. 3 दिन पहले यानी 7 मार्च को संदीप के परिजनों ने तनुजा के पिता को फोन किया और बताया कि तनुजा हॉस्पिटल में एडमिट है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











