
गुरुग्राम: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत... परिजन बोले- ससुराल वालों ने दिया धक्का
AajTak
गुरुग्राम (Gurugram) में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई. मृतका के भाई ने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उसकी बहन को उसे चौथी मंजिल से धक्का दिया गया है. पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सेक्टर-5 इलाके में एक महिला की कथित तौर पर छत से धक्का देकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और ससुराल वालों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, मृतक महिला के भाई तरेश विजयरन ने शिकायत में कहा कि 30 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन ऋतु छत से गिर गई और उसकी मौत हो गई. तरेश का आरोप है कि ऋतु के ससुराल में उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे.
तरेश का कहना है कि पिछले सोमवार को बहन ऋतु ने फोन पर रोते हुए बताया था कि उसका पति रोहित, सास कांता और ससुर राजबीर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: शख्स ने की पत्नी और 4 बेटियों की निर्मम हत्या, बेटे ने भी दिया साथ
इस घटना के कुछ ही दिनों बाद खबर मिली कि ऋतु ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, तरेश का आरोप है कि बहन को चौथी मंजिल से धक्का दिया गया, जिससे उसकी मौत हुई. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी रोहित और उसके पिता राजबीर को गिरफ्तार कर लिया है, मां कांता को भी हिरासत में लिया है. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











