
गुरुग्राम बना ‘सिटी ऑफ लाइट्स’! दिवाली पर जगमगाया साइबर सिटी, वीडियो वायरल
AajTak
दिवाली की रौनक में गुरुग्राम जगमगा उठा है. सोशल मीडिया पर इसका खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रात के समय साइबर सिटी रोशनी से ऐसी नहाई हुई दिख रही है.
आज देशभर में दिवाली का त्योहार पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. हर शहर अपने अंदाज में जगमगा रहा है, लेकिन इस बार गुरुग्राम की चमक ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है. इंस्टाग्राम यूजर जुबैर ने शेयर किया गया एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुरुग्राम की सड़कों, ऊंची इमारतों और ऑफिसों की जगमगाती लाइट्स ने त्योहार की रौनक को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है.
वीडियो में दिखा गुरुग्राम का चमकता नजारा
इस छोटे से क्लिप में रात के वक्त गुरुग्राम के आइकॉनिक लोकेशन्स-गूगल ऑफिस, एंबियंस मॉल, साइबर सिटी और DLF साइबर हब सब कुछ रोशनी से जगमगाते दिख रहे हैं. वीडियो के टेक्स्ट ओवरले में लिखा है:शहर की लाइट्स जब त्योहार की लाइट्स से मिलीं, तो गुरुग्राम सच में पूरा दिवाली मूड बन गया!
‘Diwali Vibes’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
'Diwali Vibes, Gurgaon 2025' कैप्शन के साथ शेयर इस वीडियो को अब तक लाखों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोगों को शहर की मॉडर्न स्काईलाइन और पारंपरिक रौनक का मेल बेहद पसंद आ रहा है. यह वीडियो दिखाता है कि कैसे गुरुग्राम का आधुनिक चेहरा भी दिवाली की पारंपरिक चमक में डूब जाता है.
देखें वायरल वीडियो

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









