
गुरुग्राम: बंधक बनाकर 24 साल की युवती के साथ कार में गैंगरेप, आरोपी फरार
AajTak
गुरुग्राम में 24 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता तड़के सुबह तीन दफ्तर का काम खत्म करने के बाद कैब का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक कैब में सवार तीन युवकों ने युवती को लिफ्ट देने के बहाने बैठाया और झज्जर की तरफ ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया.
हरियाणा के गुरुग्राम से एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती सुबह तीन बजे सहारा मॉल के सामने कैब का इंतजार कर रही थी. तभी कुछ बदमाशों ने कैब में लिफ्ट देने के बहाने से उसे कार में बैठाया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. गुरुग्राम के मानेसर युवती पुलिस थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया है. लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. 24 साल की युवती के साथ गैंगरेपMore Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












