
गुरुग्राम: पार्क में टहल रहे व्यक्ति को पिटबुल डॉग ने काटा, ऑनर के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
गुरुग्राम में पार्क में टहल रहे एक व्यक्ति को पेट पिटबुल ने काट लिया. जब उसने इसकी शिकायत पेट ऑनर से की तो उसने पीड़ित के साथ बदतमीजी की. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है.
गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में पार्क में टहल रहे एक व्यक्ति पर पालतू पिटबुल डॉग ने काट लिया, जिसमें वह घायल हो गए. पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी, जिसके बाद पिटबुल डॉग के ऑनर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने बुधवार को बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पेट ऑनर ने उसके साथ बदतमीजी भी की और उसे जमीन पर भी गिरा दिया. पीड़ित की शिकायत के आधार पर मंगलवार को पेट डॉग ऑनर नितिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
पिटबुल को लेकर आई थी महिला
शिकायत के मुताबिक, घटना 6 सितंबर की शाम को हुई जब पालम विहार के रहने वाले इंद्रपाल राणा एक पार्क में टहल रहे थे. इसी दौरान उसी इलाके में रहने वाली शालू अपने पिटबुल कुत्ते के साथ पार्क में आई. शिकायत में उल्लेख किया गया है कि वह कुत्ते को नियंत्रित नहीं कर सकी और उसने कथित तौर पर राणा पर हमला किया और काट लिया.
पेट ऑनर ने पीड़ित से की बदतमीजी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने कहा, "उसी समय महिला का पति नितिन भी वहां आया और मेरी मदद करने के बजाय, उसने गाली दी और मुझे जमीन पर धकेल दिया. मैं घायल हालत में पार्क में बैठा रहा और पुलिस को फोन किया। एक पीसीआर वैन वहां पहुंची और मुझे अस्पताल ले गई."

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










