
गुरुग्राम: पलंग के नीचे मिला महिला का सड़ा गला शव, घर से लिव-इन पार्टनर फरार
AajTak
गुरुग्राम के दुंदहेड़ा गांव में एक 26 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव उसके किराए के कमरे के पलंग के नीचे से बरामद हुआ है. पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है, जो फिलहाल फरार है. मृतका की पहचान अंगूरी के रूप में हुई है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के दुंदहेड़ा गांव में बुधवार को एक 26 साल की महिला का सड़ा-गला शव उसके किराए के कमरे में पलंग के नीचे से बरामद किया गया. पुलिस को शक है कि महिला की गला घोंटकर हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है, जो फिलहाल फरार है. मृतका की पहचान अंगूरी के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ साल से अनुज नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी. दोनों ने करीब 20 दिन पहले ही दुंदहेड़ा में किराए का यह घर लिया था. पुलिस के अनुसार, अंगूरी रोजाना सुबह 9 बजे काम पर जाती थी और शाम 7 बजे घर लौटती थी.
स्थानीय लोगों ने बताया कि अंगूरी को आखिरी बार 31 अक्टूबर को देखा गया था. इसके बाद वह अचानक लापता हो गई. जब घर से दुर्गंध आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और देखा कि पलंग के नीचे से बदबू आ रही थी, जिसके बाद शव बरामद किया गया.
पुलिस का कहना है कि हत्या लगभग एक हफ्ते पहले की गई होगी. प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि अनुज ने अंगूरी का गला घोंटकर हत्या की और घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
उद्योग विहार थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 'हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होगी.' यह मामला न केवल लिव-इन रिलेशनशिप में बढ़ते अपराधों पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि शहरी इलाकों में सुरक्षा और सामुदायिक सतर्कता की आवश्यकता को भी उजागर करता है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









