गुजरात: BJP विधायक करसन भाई सोलंकी का 57 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित
AajTak
गुजरात के मेहसाणा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक करसनभाई सोलंकी का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मंगलवार (4 फरवरी) सुबह 4 बजे ली अंतिम सांस ली. सोलंकी एसोफेगल कैंसर से पीड़ित थे.
गुजरात के मेहसाणा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक करसनभाई सोलंकी का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मंगलवार (4 फरवरी) सुबह 4 बजे ली अंतिम सांस ली. सोलंकी एसोफेगल कैंसर से पीड़ित थे.
गांधीवादी विचारों के लिए जाने जाते थे
करसनभाई सोलंकी मेहसाणा की कड़ी विधानसभा सीट के विधायक थे. वह साल 2017 में इसी सीट से पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद साल 2022 में उन्होंने दोबारा चुनाव जीता और विधायक बने. गांधीवादी विचारों के साथ जीवन जीने वाले सोलंकी गांधीनगर सरकारी बस में आते थे.
कब हुई थी राजनीति की शुरुआत?
विधायक सोलंकी ने 1980 में अपने राजकीय जीवन की शुरूआत की थी. वह पहले सरपंच बने फिर लगातार 20 साल से ज्यादा कड़ी पंचायत के न्याय समिति के चेयरमैन रहे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.