
गुजरात में कुदरत की विनाशलीला, 18 जिलों में बाढ़ का तांडव, अब तक 32 की मौत... सैलाब में सड़क-कार और पुल बहे, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
AajTak
गुजरात में कुदरत का कहर ऐसा है कि कारें बह गईं, सड़कें बह गईं, पुल बह गए, बस अड्डा डूब गया. कॉलोनियां जलमग्न हैं. कच्छ से लेकर द्वारका तक, जामनगर से लेकर मोरबी तक, जूनागढ़ से लेकर राजकोट तक, खेड़ा से लेकर पोरबंदर तक, बोटाद से लेकर भावनगर तक... यानी गुजरात के 18 ज़िले भयावह हालात से जूझ रहे हैं. तबाही का आलम ये है कि गुजरात में सेना को उतारना पड़ गया है.
गुजरात में कुदरत का कोहराम जारी है. भारी बारिश के चलते पिछले 4 दिन से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. गुजरात के 18 ज़िलों में इस वक्त हालात खराब हैं या कहें कि लोग सैलाब का सामना कर रहे हैं. बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 32 तक पहुंच गई है. सूबे के 33 ज़िलों में से 11 में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 22 ज़िलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है. तबाही का आलम ये है कि गुजरात में सेना को उतारना पड़ गया है. राज्य के 939 स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे और दूसरी सड़कें ठप हैं. शहर-शहर सैलाब से मची तबाही का भयावह मंजर है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक भारी बारिश का हाई-अलर्ट जारी किया है.
गुजरात में कुदरत का कहर ऐसा है कि कारें बह गईं, सड़कें बह गईं, पुल बह गए, बस अड्डा डूब गया. कॉलोनियां जलमग्न हैं. कच्छ से लेकर द्वारका तक, जामनगर से लेकर मोरबी तक, जूनागढ़ से लेकर राजकोट तक, खेड़ा से लेकर पोरबंदर तक, बोटाद से लेकर भावनगर तक... यानी गुजरात के 18 ज़िले भयावह हालात से जूझ रहे हैं.
रिहाइशी इलाकों में पहुंचे मगरमच्छ
एक तरफ बर्बादी की बारिश से त्राहिमाम मचा हुआ है, तो दूसरी तरफ वडोदरा में घरों के दरवाजों तक मगरमच्छ पहुंच गए. रिहाइशी इलाके में करीब 15 फुट का मगरमच्छ पहुंच गया. गनीमत रही कि घर के अंदर कोई नहीं था और वन विभाग की टीम ने वक्त रहते घर में घुसे मगरमच्छ को पकड़ लिया. प्रशासन का कहना है कि विश्वमित्र नदी में मगरमच्छ पाए जाते हैं. इसी वजह से मगरमच्छ घरों तक पहुंच गए.
नदियों ने पार किया डेंजर लेवर गुजरात में हालात बद से बदतर हैं, राज्य में नदियां डेंजर लेवर को पार कर चुकी हैं और गांव के गांव सैलाब में डूबे हैं. महीसागर नदी के किनारे एक शख्स सैलाब के बीच कई घंटों तक फंसा रहा. आखिरकार एयरफोर्स के देवदूतों ने हेलिकॉप्टर से उसे रेस्क्यू किया. कई घंटे तक फंसे होने की वजह से शख्स की तबियत बिगड़ गई थी, लिहाजा रेस्क्यू के बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया.
बस स्टैंड डूबा, टोल प्लाजा जलमग्न

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




