
गुजरात बस हादसे में MP के श्रद्धालुओं की मौत, मिलेगा ₹4 लाख का मुआवजा
AajTak
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को 1 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.
गुजरात के डांग जिले में मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए. घायलों में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पीड़ित देश के विभिन्न राज्यों में धार्मिक स्थलों की यात्रा पर गए थे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को 1 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.
CM यादव ने सभी मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपए की राशि एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने और समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुजरात के सापुतारा घाट के पास यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना में मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया. कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है.
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को द्वारका की ओर ले जा रही यात्री बस का नासिक-सूरत हाइवे पर गुजरात के सापुतारा घाट के पास खाई में गिरने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में विदिशा निवासी ड्राइवर और शिवपुरी के चार यात्रियों सहित 5 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जोन के आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि बस 52 सीटों वाली थी. इसमें 48 लोग सवार थे और इसमें ज्यादा भीड़ नहीं थी.
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जुटाई गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी बस चालक रतन लाल जाटव, दो अन्य पुरुष बोलाराम कुशवाह, पप्पू यादव और शिवपुरी जिले की गुड्डी बाई और कमलेश बाई यादव शामिल हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









