
गुजरात चुनाव में भी चर्चा में आया नोटों पर गणेश-लक्ष्मी की फोटो का मुद्दा, केजरीवाल बोले- 90 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
AajTak
गुजरात की चुनावी बिसात पर बीजेपी के हिंदुत्व को केजरीवाल ने उसी के हथियार से जवाब देते हुए नोटों पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लगाने का मुद्दा गुजरात के चुनावों में भी उतार दिया है. शुक्रवार को गुजरात के पंचमहाल जिले में चुनावी सभा में केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला और लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की.
गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो लगाने की मांग करके एक नया मुद्दा छेड़ दिया है. गुजरात की चुनावी बिसात पर बीजेपी के हिंदुत्व को केजरीवाल ने उसी के हथियार से जवाब देते हुए नोटों पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लगाने का मुद्दा गुजरात के चुनावों में भी उतार दिया है. शुक्रवार को गुजरात के पंचमहाल जिले में चुनावी सभा में केजरीवाल ने कहा कि मैंने नोटों पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की फोटो लगाने की जैसे ही मांग की है, तब से बीजेपी और कांग्रेस वाले मुझे गालियां दे रहे हैं. क्या देवी देवताओं का आशीर्वाद नहीं लेना चाहिए?
जाहिर है गुजरात की हर चुनावी रैलियों में केजरीवाल यह मुद्दा उठाएंगे. केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी और उसके तुरंत बाद गुजरात की चुनावी रैली में जनता के सामने भी यह मुद्दा उठाया. इतना ही नहीं, पंचमहाल की रैली में केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में 90 से 93 सीटें मिल सकती हैं. केजरीवाल ने इस चुनावी रैली में बीजेपी पर हमला बोला और कहा- 'बताता हूं कि आम आदमी पार्टी इस चुनाव में 90 से 93 सीटें जीतेगी, लेकिन यह आपकी जिम्मेदारी है कि इस आंकड़े को 150 तक पहुंचाएं.'
केजरीवाल ने गुजरात में सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड भी चला
शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के मुद्दे के साथ-साथ केजरीवाल ने गुजरात में सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड भी चल दिया है. हालांकि इस मुद्दे पर उन्हें कांग्रेस और बीजेपी से आलोचना झेलनी पड़ रही है और बीजेपी आम आदमी पार्टी के गुजरात के नेताओं के पुराने बयान और खुद केजरीवाल के पुराने बयानों का सहारा लेकर उन्हें घेर रही है लेकिन कहीं ना कहीं उनकी सियासी बिसात पर दोनों ही पार्टियां असमंजस में भी हैं और फिलहाल इसकी काट नहीं खोज पा रही हैं.
मैं आपको भगवान राम के दर्शन करवाऊंगा
गुजरात में केजरीवाल ने ये भी कहा कि मैं आपके परिवार को अयोध्या के दर्शन करवाउंगा. भगवान राम के दर्शन कराऊंगा. दिल्ली से हम विशेष ट्रेन भेजते हैं. मुझे राजनीति नहीं आती है. मैंने कहा रुपए पर गणेश लक्ष्मी की फोटो आने चाहिए तो बीजेपी कांग्रेस वाले मुझे गाली दे रहे हैं. आज मैंने प्रधानमंत्री जी को चिट्ठी लिखी है कि रुपये पर गणेश-लक्ष्मी की फोटो होनी चाहिए और 130 करोड़ लोग चाहते हैं. उन्होंने लोगों से पूछा- रुपये पर गणेश-लक्ष्मी की फोटो होनी चाहिए कि नहीं?

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





