
गुजरात की मदरसा से भागे 8 छात्र, यातना की कहानी सुन दहले लोग, 3 मौलवी गिरफ्तार
AajTak
गुजरात के प्रांटिज में मदरसे में नाबालिग छात्रों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है. तीन मौलवियों ने छात्रों को मामूली बातों पर पीटा और बाहर जाने से रोका. इसके बाद आठ बच्चे भागकर ट्रेन में चढ़ गए. मगर, मौलवियों ने उन्हें पकड़ लिया. बच्चों के चिल्लाने पर रेलवे पुलिस ने हस्तक्षेप किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गुजरात के साबरकांठा जिले के प्रांटिज कस्बे में स्थित एक मदरसा में नाबालिग छात्रों के साथ की जा रही मारपीट और बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन मौलवियों को गिरफ्तार किया है. ये छात्रों को मामूली बातों पर पीटते थे और मदरसे बाहर निकलने नहीं देते थे.
दरअसल, बिहार से लाए गए इन बच्चों को मदरसे में जबरन कैद कर रखा गया था. 8 बच्चों ने सोमवार तड़के मदरसे का ताला तोड़कर भाग निकले और ट्रेन में सवार हो गए. जब ट्रेन हिमतनगर स्टेशन पहुंची, तो मौलवी उन्हें जबरन वापस ले जाने लगे. लेकिन बच्चों के चिल्लाने पर रेलवे पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें आगे की जांच के लिए प्रतीक्षा कक्ष में ले गए.
यह भी पढ़ें: गुजरात: साबरकांठा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार मौलवी मुफ्ती यूसुफ, मोहम्मद अनस मेमन और मोहम्मद फहद पर मारपीट, बंधक बनाना और किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता 16 वर्षीय छात्र ने बताया कि देर से सोने, समय पर न उठने या हंसी-मजाक करने पर छात्रों की बेरहमी से पिटाई की जाती थी.
एफआईआर में कहा गया है कि जब शिकायतकर्ता ने शिक्षकों से उन्हें कुछ समय के लिए बाहर जाने देने का आग्रह किया, तो मोहम्मद हनफ ने उसके पेट में मुक्का मारा और उसकी पीठ पर डंडे से मारा. इस दर्दनाक खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब बाकी छात्रों की काउंसलिंग और मामले की जांच में जुट गई है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






