
गुजरात की नवसारी विधानसभा सीट: सियासी समीकरण के साथ ही जानिए इसे क्यों कहते हैं मिनी भारत
AajTak
दक्षिण गुजरात में नवसारी विधानसभा सीट काफी प्रभाव रखती है. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 46 हजार 752 मतदाता हैं. इसमें से 1 लाख 23 हजार 779 पुरुष और 1 लाख 22 हजार 598 महिला और 15 अन्य मतदाता हैं. बीजेपी नेता मंगूभाई पटेल लगातार 5 बार इस सीट पर दबदबा बनाए हुए हैं. वहीं, कांग्रेस यहां जनाधार बढ़ाने में जुटी है.
गुजरात विधानसभा चुनाव में नवसारी विधानसभा सीट काफी मायने रखती है. यह दक्षिण गुजरात की महत्वपूर्ण सीट है. इस सीट पर बीजेपी पिछले 35 साल से काबिज है. नवसारी को मिनी भारत भी कहा जाता है. इसके पीछे वजह ये है कि यहां रोजी-रोटी कमाने के लिए देश के लगभग सभी राज्यों के लोग आते हैं.
मतदाता समीकरण इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 46 हजार 752 मतदाता हैं. इसमें से 1 लाख 23 हजार 779 पुरुष और 1 लाख 22 हजार 598 महिला मतदाता हैं. साथ ही 15 अन्य मतदाता हैं.
सियासी समीकरण यह विधानसभा क्षेत्र महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल यहीं से आते हैं. नवसारी विधानसभा सीट बीजेपी लगातार 35 साल से जीत रही है. बीजेपी नेता मंगूभाई पटेल लगातार 5 बार इस सीट पर दबदबा बनाए हुए हैं. कांग्रेस यहां खुद को सक्रिय करने और जनाधार बढ़ाने में जुटी है. नवसारी जिला कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए क्षेत्र के नेताओं ने नवसारी जिले का दौरा करना भी शुरू कर दिया है.
विपक्ष के मुद्दे विपक्ष यहां कॉमन मुद्दों को लेकर मतदाताओं के पास जा रहा है. जिसमें मंहगाई, बेरोजगारी, पानी की समस्या और महिलाओ की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं.
पिछले चुनाव का परिणाम बीजेपी: पियूष देसाई 1 लाख 60 वोट कांग्रेस: भावना बेन पटेल- 53 हजार 965 वोट

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










