
गुजरात: एक साल की बेटी के सामने महिला का लिव इन पार्टनर ने चाकू से गला रेता, गिरफ्तार
AajTak
सूरत में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने की थी. दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होता था.
गुजरात के सूरत में महिला की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका महिला पिछले तीन सालों से एक युवक के साथ लिव इन में रह रही थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर हत्या की वजह बताई, जो बेहद चौंकाने वाली थी. गौतमनगर सोसायटी निवासी स्नेहलता की दोपहर के समय उसकी एक साल की बच्ची के सामने ही किसी ने धारदार हथियार से गला रेत दिया था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था.
आरोपी ने बताया कि उसकी पार्टनर बेटी के नाम प्रॉपर्टी करने के लिए बार-बार उसे प्रताड़ित करती थी. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था. मंगलवार की सुबह जब वो पूजा के लिए बैठी थी तो उसने गला काट कर हत्या कर दी, फिर अपने काम पर चला गया था. इस दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की लेकिन शक के आधार पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वो टूट गया. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले पर डीसीपी सज्जन सिंह परमार ने बताया कि मृतक महिला का पार्टनर प्रकाश भाई ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की पर वो कामयाब नहीं हो सका. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि वो काम पर पहुंचने के बाद अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करता था. हत्या के दिन मंगलवार को भी उसने फोन किया था पर किसी ने फोन नहीं उठाया.
आरोपी ने बताया कि शाम के समय जब वो घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी मृत पड़ी हुई और घर में खून बिखरा पड़ा है. फिर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी. जांच के दौरान पुलिस को कई चौंकने वाली बातें पता चली. आरोपी शख्स ने एक साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर रोने पीटने का खूब नाटक किया. शक के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई. पुलिस की सख्ती के आगे वो टूट गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











