
गुजरातः मुंद्रा पोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन, 48 करोड़ की ई-सिगरेट जब्त
AajTak
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई की. दरअसल यहां ई सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि इसकी मार्केट में कीमत करीब 48 करोड़ रुपए है. ई सिगरेट को छुपाकर लाया जा रहा था. 250 डिब्बों में 2 लाख ई-सिगरेट रखी हुई थीं. बताया जा रहा है कि यह ई-सिगरेट चीन में तैयार की गई थीं.
राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से 48 करोड़ रुपये की ई-सिगरेट जब्त की हैं. जानकारी के मुताबिक तस्करी को लेकर पहले ही मुखबिरों ने सूचना दे दी थी. इसके बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई है. मुखबिर ने बताया था कि कंटेनर में ई-सिगरेट को छुपाकर लाया जा रहा है. इसके बाद जैसे ही कंटेनर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, तो पूरा खेल सामने आ गया.
जांच में पता चला कि सामान को फ्लोर क्लीन मॉप्स बताया गया था. जांच के दौरान एक-एक कर कंटेनर के अंदर के सभी डिब्बों को बाहर निकाल कर खोला गया. इस दौरान ये सामने आय़ा कि कंटेनर में पहले कुछ म़ॉप्स यानी पोछे के साथ ही हाथ की मालिश करने वाला तेल, एलसीडी और कुछ बॉक्स थे. जब कंटेनर को उठाकर देखा तो यह सामान्य से थोड़ा अधिक भारी था. इसके बाद और जांच की गई तो हकीकत सामने आ गई. दरअसल ई-सिगरेट के बॉक्स को कंटेनर में सबसे नीचे छुपाया गया था.
जानकारी के मुताबिक ऐसे 251 कार्टन थे, 250 डिब्बों में 2 लाख ई-सिगरेट रखी हुई थीं. बताया जा रहा है कि यह ई-सिगरेट चीन में तैयार की गई थीं. ये फ्लेवर्ड सिगरेट थीं. कस्टम एक्ट के तहत ई-सिगरेट और अन्य सभी सामान को जब्त कर लिया गया है. जब्त ई-सिगरेट का बाजार मूल्य 48 करोड़ रुपये आंका गया है. आगे की जांच जारी है.
हाल के दिनों में गुजरात में DRI की ओऱ से की गई इस तरह की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले 4 सितंबर को डीआरआई ने सूरत के पास एक ट्रक को रोककर 20 करोड़ की मार्केट वैल्यू की ई-सिगरेट की एक खेप जब्त की थी.
DRI ने ई सिगरेट की इस बड़ी खेप को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि जब्त की गई ई सिगरेट दूध, कोक, चाय, एनर्जी ड्रिंक और कॉफी के फ्लेवर वाली थी.
इनपुट: कौशिक कांटेचा

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









