
गुजरातः अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर्स की डीजे पार्टी, स्वास्थ्य मंत्री बोले- होगी जांच
AajTak
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर्स की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गुजरात सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराने की बात कही है.
डॉक्टर्स को धरती का भगवान माना जाता है और अस्पतालों को साइलेंट जोन. अस्पताल में चीखने-चिल्लाने की भी मनाही रहती है लेकिन जब धरती के भगवान यानी डॉक्टर्स ही अस्पताल में शोर-शराबे पर उतर आएं तो भला कौन रोक सकता है. कुछ ऐसा ही हुआ है अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधा-असुविधा से बेपरवाह रेजिडेंट डॉक्टर्स के डीजे लगाकर पार्टी करने का मामला सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल परिसर में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कथित रूप से पार्टी आयोजित की और डीजे की धुन पर जमकर थिरके. अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुविधा-असुविधा को ताक पर रखते हुए रेजिडेंट डॉक्टर्स ने लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया. साइलेंट जोन के बावजूद यहां रेजिडेंट डॉक्टर्स ने डीजे पार्टी आयोजित की जिसका शोर पूरे परिसर में सुनाई दे रहा था.
बताया जाता है कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ही बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने डीजे पार्टी का आयोजन किया था. सिविल अस्पताल परिसर में तेज आवाज की वजह से मरीज और मरीजों के तीमारदार परेशान रहे. अब इस तरह के सवाल उठने लगे हैं कि साइलेंट जोन में आने वाले अस्पताल परिसर में डीजे बजाने और पार्टी करने की इजाजत किसने दी?
दिया जा रहा तनाव कम करने का तर्क
अहमदाबाद सिविल अस्पताल में डीजे पार्टी के मामले ने तूल पकड़ा तो अब बचाव में अजीब तर्क दिए जाने लगे हैं. रेजिडेंट डॉक्टर्स की ओर से इसे लेकर कहा जा रहा है कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ. रेजिडेंट डॉक्टर राहुल गामित ने कहा कि ये बीजे मेडिकल कॉलेज का वार्षिक उत्सव था.
उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण डॉक्टर्स लगातार काम कर रहे हैं. डॉक्टर्स के तनाव को कम करने के लिए ये आयोजन किया गया था. राहुल गामित ने कहा कि हमने कॉलेज परिसर में पार्टी के आयोजन की अनुमति ली थी. उन्होंने ये भी दावा किया कि परिसर एक ही होने के कारण सिविल अस्पताल परिसर के लिए भी अनुमति ली गई थी.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





