
'गुंडई के दम पर जमीनों पर कब्जा'... योगी सरकार ने केंद्र को भेजा अब्बास अंसारी का काला चिट्ठा
AajTak
यूपी एसटीएफ ने पिछले दिनों यूपी सरकार को एक रिपोर्ट दी थी. इस रिपोर्ट में अब्बास अंसारी के गुनाहों और काले कारनामों का जिक्र था. यूपी सरकार ने यही रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी थी. इसी के आधार पर ईडी ने आगे की कार्रवाई करते हुए अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया है.
बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ईडी की गिरफ्त में हैं. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी अब्बास अंसारी से लगातार पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ ने पिछले दिनों यूपी सरकार को एक रिपोर्ट दी थी. इस रिपोर्ट में अब्बास अंसारी के गुनाहों और काले कारनामों का जिक्र था. यूपी सरकार ने यही रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी थी. इसी के आधार पर ईडी ने आगे की कार्रवाई करते हुए अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया है.
इस रिपोर्ट के मुताबिक, अब्बास अंसारी को विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से 50 लाख की सालाना कमाई हो रही थी. अंसारी ने गुंडई और दबंगई के दम पर कंपनी के असली मालिक को बाहर करके मुख्तार अंसारी की पत्नी अफषा को 60%, साले आतिफ रज़ा और अनवर शहजाद को 15-15% हिस्सेदार बनवाया था.
इतना ही नहीं मुख्तार ने गुंडई और दबंगई के दम पर नियम विरुद्ध FCI गोदाम को बनवाया था. गुंडई का आलम ये था कि FCI godown का टेंडर लेने के लिए कोई कंपनी एप्लाई तक नहीं कर पाई. इसका 3 बार टेंडर डाला गया, लेकिन जब मुख्तार की फर्म के अलावा किसी ने एप्लाई नहीं किया, तो विकास कंस्ट्रक्शन को इसका ठेका दिया गया.
गुंडई और दबंगई का आलम ये था कि खाद्य भण्डारण निगम ने सिर्फ इस बात पर ठेका दे दिया कि मुख्तार की कंपनी ने शपथ पत्र में कहा था कि इसके लिए भविष्य में जमीन ले ली जाएगी. गोदाम बनाने के लिए जरूरी जमीन को भी छल, गुंडागर्दी के दम पर पहले तो फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर जबरन कब्जा किया गया. फिर इन दस्तावेजों पर लोन भी लिया गया. गोदाम से मुख्य मार्ग की सड़क को भी कब्जा कर लिया गया. इतना ही नहीं बैंक से जो लोन लिया गया, वो भी अभी चुकता नहीं किया गया. ये खाते अब NPA घोषित हो चुके हैं. अब्बास अंसारी केयर टेकर अफषा अंसारी के गजल होटल को भी बैंक में गिरवी रखा गया था, जिसके बाद बैंक ने लिमिट बढ़ाई थी लेकिन ये होटल भी गलत तरीके से बनाया गया था लिहाजा प्रशासन ने होटल को गिरा दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 से 2020 तक भंडारण निगम ने विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी को करीब 5 करोड़ 79 लाख का किराए का भुगतान भी किया. गोदाम निर्माण के लिए कंपनी ने सरकार से 2.32 करोड़ रुपए की सब्सिडी भी ली. यूपी सरकार द्वारा इस मामले में सभी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. अफषा अंसारी की बढ़ सकती हैं मुसीबतें रिपोर्ट के मुताबिक, अफषा अंसारी और अब्बास अंसारी के बीच करोड़ो रुपए के ट्रांजेक्शन हुए, इसके बाद अब्बास ने उन पैसो को अलग अलग जगह इस्तेमाल किया. ईडी अब इस मामले में आईएस मनी ट्रेल की भी जांच कर रही है. ईडी ने जांच के बाद अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया. अब माना जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफषा अंसारी की मुसीबत भी बढ़ सकती है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



