
गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, देखें
AajTak
पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थानीय लोगों का गुस्सा पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ़ लगातार बढ़ता जा रहा है, जो पाकिस्तान के लिए एक गहराता घरेलू संकट बन रहा है. जानकारी के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के निवासी अपनी ज़मीनों और खनिज संसाधनों पर पाकिस्तानी कब्ज़े के विरुद्ध आवाज़ उठा रहे हैं. देखें...

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










