
'गिर गया तो गिर गया...', बिहार में पुल गिरने पर बोले सपा के सीनियर नेता रामगोपाल यादव
AajTak
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पुल बीते रविवार को गिर गया था, जिसको लेकर बीजेपी ने नीतीश और तेजस्वी पर सवाल उठाए थे. अब सपा के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि ये पुल तो पहले ही डिस्मेंटल होने वाला था. अब गिर गया तो गिर गया.
बिहार के भागलपुर में बीते रविवार को गंगा नदी पर 1700 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा पुल गिर गया. इस पुल का उद्घाटन सीएम नीतीश ने नवंबर 2014 में किया था, लेकिन नौ साल बीत जाने पर भी निर्माणकार्य पूरा नहीं हो सका. इस मामले में एक ओर बीजेपी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नीतीश सरकार को घेरा तो वहीं सपा को नीतीश का साथ मिला है.
समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि ये पुल तो पहले ही डिस्मेंटल होने वाला था. अब गिर गया तो गिर गया. वैसे भी इस देश में राजनीति तो हर चीज पर हो रही है और हर आदमी कर रहा है.
बीजेपी ने मांगा नीतीश-तेजस्वी का इस्तीफा
पुल गिरने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई. बीजेपी ने इस मामले में महागठबंधन सरकार पर भ्रष्टचार का आरोप लगाते हुए नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगा है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्य सराकर पर निशाना साधते हुए कहा कि पुल गिरने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चाचा-भतीजा (नीतीश-तेजस्वी) को इस्तीफा दे देना चाहिए.
नीतीश बोले- ठीक से नहीं बन रहा था पुल
नीतीश कुमार ने कहा, कुछ समय पहले भी ऐसा हुआ था. हमने पूछा था कि ऐसा क्यों हुआ है. हमने इसे बहुत पहले बनाना तय किया था. 2012 में इसे बनाने का फैसला किया गया. 2014 में इसे बनाना शुरू किया गया. जिसको भी दिया गया (ठेका), वह इतना देर में क्यों बना रहा है. पहले गिर गया था, 1 साल पहले तब भी हमने कहा था. कल ये फिर गिर गया. हमने विभाग के लोगों को कहा कि देखिए और एक्शन लीजिए. ये कोई तरीका नहीं है. अभी तक ये होना जाना चाहिए. बहुत हो गया. इतनी देर क्यों हो रही है. मुझे बहुत तकलीफ हुई है. इसे ठीक से नहीं बनाया जा रहा था, इसलिए बार बार गिर जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











