
गाजीपुर हो या बंधवारी... शहर के बीचोबीच गैस चैंबर बना रहे हैं कचरे के पहाड़, इसलिए नहीं बुझ रही आग
AajTak
Ghazipur के कचरे की आग अभी बुझी नहीं, दिल्ली-NCR का दूसरा कचरे का पहाड़ सुलगने लगा. ये कचरे के पहाड़ आपके शहर और सांसों में जहर घोलने को तैयार हैं. इनके अंदर गैस के चैंबर बन रहे हैं. इनकी वजह से आपके शहर की गर्मी बढ़ रही है. क्योंकि इनसे निकलने वाली जहरीली गैसें गर्मी रोकती हैं. आग के लिए ईंधन का काम करती हैं.
पहले गाजीपुर के कचरे का पहाड़ धधका. अब गुरुग्राम के बंधवारी लैंडफिल साइट सुलगने लगी है. दोनों कचरे के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं. अक्सर इन पहाड़ों के ऊपर गिद्ध, चील और कौवें मंडराते रहते हैं. ताकि उन्हें खाना मिल जाए. लेकिन इन जीवों को नहीं पता होता कि यहां से निकलने वाली जहरीली गैस सभी के लिए खतरनाक है.
गाजीपुर का कचरे का पहाड़ 21 अप्रैल 2024 से सुलग रहा है. लगातार जानलेवा गैस रिलीज कर रहा है. आसपास के लोगों की सेहत खतरे में है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी. पारा ऊपर चढ़ेगा. इन जहरीले पहाड़ों से आग लगने की खबरें, जहरीली गैसों के रिलीज होने और इनकी वजह से लोगों को बीमारियों की खबरें आती रहेंगी.
यह भी पढ़ें: कचरे के पहाड़ से बढ़ रहा शहरों का पारा, हवा में ट्रैप हो रही सूरज की गर्मी
हाल ही में एक नई स्टडी में यह खुलासा हुआ था कि ऐसे कचरा डंप से भारी मात्रा में मीथेन गैस निकलती है. यह सूरज से आने वाली गर्मी को वायुमंडल में रोकती है. इससे आपके शहर का तापमान बढ़ता है. स्थानीय स्तर पर पारा ऊपर चढ़ जाता है. आग बुझने का चांस भी कम होता है. क्योंकि कचरे के पहाड़ पर ज्वलनशील पदार्थों की मात्रा काफी ज्यादा होती है. इसलिए कितना भी प्रयास कर लें. मीथेन गैस और ज्वलनशील पदार्थ आग को बढ़ाते हैं.
कचरे के पहाड़ की बीच की लेयर खतरनाक

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



