
गाजियाबाद: घूस लेकर आबकारी विभाग का कांस्टेबल करा रहा था शराब की तस्करी, गिरफ्तार
AajTak
गाजियाबाद पुलिस ने आबकारी विभाग के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि आरोपी कांस्टेबल पैसे लेकर अवैध शराब की तस्करी करा रहा था. वहीं दूसरे हेड कांस्टेबल की तलाश जारी है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आबकारी विभाग के पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध शराब की तस्करी कराई जा रही थी. इसकी जानकारी उस समय हुई, जब पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर आया. पूछताछ के दौरान उसने आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हेड कांस्टेबल की तलाश जारी है. वहीं आरोपी कांस्टेबल के पास से घूस के तौर पर लिए गए रुपये भी बरामद किए गए हैं. गाजियाबाद के एसपी देहात डॉ. ईरज राजा के मुताबिक 6 अप्रैल को थाना मुरादनगर की पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कुलबीर नाम के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. कुलदीप के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुलबीर से पूछताछ की, जिसमें उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. कुलबीर ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तारी से पहले उसे दुहाई टोल पर 2 लोगों ने रोका था. वो 2 लोग आबकारी विभाग के थे.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












