
गाजियाबाद का सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहस्यमय तरीके से लापता, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गया था हिमाचल
AajTak
यूपी के गाजियाबाद का एक युवक एक महीने से लापता है. उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है. बताया जा रहा है कि युवक पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. वह अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने हिमाचल गया था, वहीं से वह लापता हो गया. उसकी तलाश के लिए एसआईटी गठित की गई है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय इंजीनियर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने 31 दिसंबर को हिमाचल के कसोल गया था. एक महीना बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है.
इंजीनियर के लापता होने के मामले में हिमाचल पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ( एसआईटी) टीम गठित की है, जो लापता युवक की तलाश में जुटी है.
दरअसल, गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के श्याम पार्क एक्सटेंशन इलाके से 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर बीते 16 दिसंबर को अपने दो दोस्तों के साथ घूमने हिमाचल पहुंचा था. उसके दो दोस्त हिमाचल से वापस लौट आए, लेकिन गायब युवक अभिनव हिमाचल के कंसोल में नए साल का जश्न मनाने के लिए रुक गया.
कंसोल के हॉस्टल में ठहरा था लापता इंजीनियर
बताया जा रहा है कि अभिनव कंसोल में एक हॉस्टल में रुका था, जहां शाम के समय वह न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बाहर निकला. इसके बाद देर शाम उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा. हिमाचल के थाना सदर कुल्लू में लापता इंजीनियर के परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है.
अभिनव का कोई सुराग न लगने से परिजनों का बुरा हाल है. लापता युवक अभिनव के परिवार में उसके बुजुर्ग पिता दिगंबर सिंह, मां अनिता, और उसकी बड़ी बहन हैं. परिवार के सदस्य युवक की तलाश में हिमाचल प्रदेश के कंसोल सहित आसपास के इलाकों में उसकी तलाश में जुटे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











