
गाजा सीजफायर पर मोदी सरकार के स्टैंड से उबला विपक्ष, पवार, प्रियंका और ओवैसी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
AajTak
गाजा में युद्धविराम को लेकर संयुक्त राष्ट्र में हुई वोटिंग में भारत ने वोटिंग से परहेज किया. भारत की अनुपस्थित पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं ने नाराजगी जताई है. प्रियंका गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत फिलिस्तीन के साथ खड़ा है लेकिन प्रियंका गांधी वोट के लिए आतंकवादी हमास के साथ खड़ी है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा में संघर्ष-विराम का आह्वान करने वाले प्रस्ताव से भारत द्वारा दूरी बनाए जाने को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला किया है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि वह भारत के इस कदम से स्तब्ध और शर्मिंदा हैं. प्रियंका ने कहा कि उन्होंने यह भी कहा कि जब मानवता के साथ हर कानून को ताक पर रख दिया गया है तो ऐसे समय में अपना रुख तय नहीं करना और चुपचाप देखते रहना गलत है.
गिरिराज सिंह बोले कांग्रेस को कलंक पसंद है
प्रियंका गांधी के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत फिलिस्तीन के साथ खड़ा है. लेकिन प्रियंका गांधी वोट के लिए आतंकवादी हमास के साथ खड़ी है. गिरिराज सिंह ने कहा, 'प्रियंका गांधी वोट के लिए क्या-क्या करोगे? हम फिलिस्तीन के अस्तित्व के लिए कल भी खड़े और आज भी खड़े हैं. लेकिन हमास जैसे आतंकवादी संगठन का पक्ष कांग्रेस ही ले सकती है सामान्य लोग तो नहीं ले सकते हैं. हमास कोई क्रांतिकारी संगठन नहीं है. हमास एक उग्रवादी संगठन है, हमास मानवता के ऊपर एक कलंक हैं.'
गिरिराज सिंह यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस को कलंक पसंद है, लेकिन मुझे पसंद नहीं है. आप वोट की खातिर ये कर सकते हो. ये कौन हैं? गांधी फैमिली आज तक अपने दादा के मजार पर नहीं गई होगी, अपनी जाति बताने में शर्म मसहूस होता होगा. हमें तो गर्व है कि हम हरिजन हैं, हम शेड्यूल कास्ट हैं, हम अपर कास्ट हैं इसे हम बताते हैं. भारत में विभेद मत पैदा करो वोट पाने के लिए.'
ये भी पढ़ें: UN में आया हमास-इजरायल के बीच सीजफायर का प्रस्ताव, जानिए भारत ने वोटिंग से क्यों बनाई दूरी?
क्या कहा था प्रियंका ने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











