
गाजा संकट सुलझाने की तैयारी में ट्रंप! अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया 21 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, बोले- 'अब इजरायल से होगी बात'
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि गाजा संकट के समाधान के प्रयासों में बड़ी प्रगति हुई है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर अरब और मुस्लिम नेताओं के साथ चर्चा के दौरान स्थायी सीजफायर स्थापित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत 21-सूत्रीय योजना पेश की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरब और मुस्लिम नेताओं के साथ हाल ही में गहन चर्चा के बाद मिडिल ईस्ट कूटनीति में बड़ी प्रगति के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि गाजा संकट के हल की कोशिशों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की 80वीं सभा के साइडलाइन्स पर अरब और मुस्लिम नेताओं के साथ हालिया गहन चर्चाओं के बाद ट्रंप ने गाजा में स्थायी सीजफायर स्थापित करने के लिए एक विस्तृत 21-सूत्री योजना पेश की. इस योजना में हमास द्वारा बंधकों की 48 घंटों के अंदर रिहाई और युद्ध समाप्ति के बाद गाजा के पुनर्निर्माण का रोडमैप शामिल है.
'हमारे पास है बेतहरीन मौका'
रविवार को ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए वार्ताओं की वर्तमान स्थिति को निर्णायक क्षण बताया. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, 'मध्य पूर्व में महानता हासिल करने का हमारे पास एक बेहतरीन मौका है. सभी लोग पहली बार किसी खास चीज़ के लिए तैयार हैं. हम इसे पूरा करके रहेंगे!'
अरब और मुस्लिम नेताओं से चर्चा
ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अरब और मुस्लिम नेताओं के साथ वार्ता के दौरान गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए 21 सूत्री योजना प्रस्तुत की थी.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










