
गाजा में 6 इजरायली बंधकों के शव बरामद, गहरी सुरंग में मिला हथियारों का जखीरा
AajTak
गाजा में हमास के साथ चल रही भीषण जंग के बीच इजरायली सेना ने छह बंधकों के शव बरामद किए हैं. इन बंधकों के नाम यागेव बुचशताब, अलेक्जेंडर डैनसीग, अवराम मुंदर, योरम मेट्ज़गर, नादव पॉपलवेल और हैम पेरी है, जिनका शव गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में मिला है.
गाजा में हमास के साथ चल रही भीषण जंग के बीच इजरायली सेना ने छह बंधकों के शव बरामद किए हैं. इन बंधकों के नाम यागेव बुचशताब, अलेक्जेंडर डैनसीग, अवराम मुंदर, योरम मेट्ज़गर, नादव पॉपलवेल और हैम पेरी है, जिनका शव गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में मिला है. इन सभी को हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल से अगवा कर लिया था.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस, इजरायल स्पेस एजेंसी और इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में सर्च ऑपरेशन किया गया. इस दौरान करीब 10 मीटर गहरी एक सुरंग का पता चला, जो टनल शॉफ्ट की ओर जा रही थी. यहां आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए ब्लास्ट डोर, हथियार और विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया. आईडीएफ ने एक वीडियो साझा किया है.
दूसरी तरफ गाजा में चल रहे युद्ध विराम को लेकर दोहा में बैठक बेनतीजा रहने के बाद एक बार फिर से कोशिशें तेज हो गई हैं. इसको लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन ने हमास से प्रस्ताव को मानने का आग्रह किया है. पिछले हफ्ते कतर में हमास वार्ता में शामिल नहीं हुआ था. इसलिए बिना किसी नतीजे के वार्ता रुक गई थी. इस बार भी हमास पर असर नहीं है.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंनजामिन नतनेयाहू से तीन घंटे मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि ये बंधकों की रिहाई का आखिरी मौका है. वहीं नेत्याहू ने भी ब्लिंकन के साथ हुई वार्ता को काफी सकारात्मक बताया है. सीजफायर डील के दूसरे चरण की बातचीत इस हफ्ते मिस्र के काहिरा में होनी है. इसके लिए इजराइली प्रतिनिधिमंडल मिस्र के लिए रवाना हो गया है.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








