
'गाजा में हों या बाहर, जमीन के अंदर हों या ऊपर... हमास को मिटाकर रहेंगे', नेतन्याहू की हुंकार
AajTak
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, उनका देश अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और गाजा में जमीनी आक्रमण करने की तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने राष्ट्रीय एकता की अपील करते हुए कहा, जमीन के ऊपर हों या नीचे, गाजा के अंदर हों या बाहर हमास के सभी सदस्यों की मौत करीब है.
गाजा पट्टी में हमास पर जारी बमबारी के बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर हुंकार भरी है. उन्होंने कहा कि हमास के सभी सदस्य मौत के करीब हैं. उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि हमास का खात्मा करना और बंधकों को घर वापस लाना ही इजरायल का मुख्य लक्ष्य है.
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, उनका देश अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और गाजा में जमीनी आक्रमण करने की तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने राष्ट्रीय एकता की अपील करते हुए कहा, जमीन के ऊपर हों या नीचे, गाजा के अंदर हों या बाहर हमास के सभी सदस्यों की मौत करीब है.
इजरायली पीएम ने कहा, रक्षा मंत्री याओव गैलेंट, मंत्री बेनी गैंट्ज, सुरक्षा मंत्रिमंडल, चीफ ऑफ स्टाफ और अन्य एजेंसियों के प्रमुखों के साथ हम जीत मिलने तक युद्ध के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और राजनीतिक नफा-नुकसान के बारे में सोचे बगैर काम कर रहे हैं.
नेतन्याहू ने कहा, हमारा लक्ष्य देश को बचाना, जीत हासिल करना है. उन्होंने कहा, हम हमास पर कहर बरपा रहे हैं और हम हजारों आतंकवादियों का खात्मा कर चुके हैं और यह तो बस शुरुआत है. गाजा में जमीनी आक्रमण की अटकलों को लेकर नेतन्याहू ने कहा कि यह जल्द होगा लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कब और कैसे होगा? उन्होंने कहा, हम जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहे हैं. मैं यह नहीं बताऊंगा कि कब, कैसे, कितने. यह इसलिए ताकि हम अपने सैनिकों की जिंदगी बचा सकें.
ग्राउंड अटैक की तैयारी में इजरायल
इजरायल ने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमले के बाद से गाजा में जमीनी हमले की योजना बनाई है. इसके लिए 3.5-4 लाख सैनिकों की तैनाती भी की गई है. नेतन्याहू ने हमास की तुलना इस्लामिक स्टेट से करते हुए कहा, जब हम लड़ाई जारी रहने के बीच गाजा में जाएंगे तो हम हत्यारों, अत्याचारों के दोषियों से पूरी कीमत वसूल करेंगे. उन्होंने एक बार फिर गाजा के नागरिकों को दक्षिण गाजा में जाने की अपील की.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








