
गाजा में रुकेगा युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने की ऐतिहासिक शांति समझौते की घोषणा, इजरायली PM ने जताई सहमति
AajTak
ट्रंप ने गाजा युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाली एक योजना की घोषणा की है. इस योजना का ऐलान करते हुए ट्रंप ने इस दिन को शांति के लिए एक ऐतिहासिक बताया है. ट्रंप ने बताया कि इजरायली पीएम ने इस योजना में अपनी सहमति जता दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को गाजा में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका द्वारा मध्यस्थता की गई एक योजना का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक समझौते को अंतिम रूप देने की बहुत करीब हैं.
व्हाइट हाउस में अपनी शुरुआती टिप्पणियों में ट्रंप ने नेतन्याहू को योजना के लिए सहमत होने के लिए धन्यवाद दिया और इसे "मध्य पूर्व में शाश्वत शांति" लाने का अवसर बताया.
'मिडिल ईस्ट में आएगी शांति'
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ये समझौता हमास और अन्य पक्षों को स्वीकार हो जाएगा और अगर इसे स्वीकार कर लिया जाता है तो इससे लड़ाई तुरंत खत्म हो जाएगी. ये बातचीत मिडिल ईस्ट में शांति की बड़ी तस्वीर का एक हिस्सा मात्र है.
दरअसल, व्हाइट हाउस ने अपनी 20-सूत्रीय योजना जारी की है, जिसमें एक अस्थायी शासी बोर्ड का विवरण दिया गया है. इसकी अध्यक्षता ट्रंप करेंगे और जिसमें पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी शामिल होंगे. इस प्रस्ताव में फिलिस्तीनियों को गाजा छोड़ने की जरूरत नहीं है और दोनों पक्षों के हस्ताक्षर होते ही तत्काल सीजफायर की बात कही गई है.
तो तुरंत बंद हो जाएगा युद्ध

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






