
गाजा में मारा गया हमास चीफ सिनवार? इजरायल का बड़ा दावा, अब DNA रिपोर्ट का इंतजार
AajTak
हमास नेता याह्या सिनवार की मौत को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं. इजरायली रक्षा बलों ने गुरुवार को एक बार फिर कहा कि वे पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं कि गाजा में एक दिन पहले मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक हमास प्रमुख याह्या सिनवार था. इजरायल ने अमेरिकी अधिकारियों को भी सिनवार की मौत की खबर दे दी है...
हमास नेता याह्या सिनवार की मौत को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं. इजरायली रक्षा बलों ने गुरुवार को एक बार फिर कहा कि वे पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं कि गाजा में एक दिन पहले मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक हमास प्रमुख याह्या सिनवार था. जानकारी के अनुसार, इजरायल ने अमेरिकी अधिकारियों को भी सिनवार की मौत की खबर दे दी है. हालांकि, अभी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है. दरअसल, एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने कहा कि इस हमले में मारा गया एक शख्स याह्या सिनवार था जो 7 अक्तूबर को इजरायल में हुए बड़े हमले का मास्टरमाइंड था. अधिकारी ने कहा कि IDF द्वारा मारे गए आतंकवादी सिनवार होने की संभावना ज्यादा है.
जानें क्या है पूरा मामला
IDF ने अपने बयान में कहा, 'इस समय आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकती.' दरअसल, इजरायली सैनिकों ने गाजा की एक इमारत पर बुधवार को हमला किया था. इसमें तीन लोग मारे गए थे. सैनिकों ने गुरुवार को इमारत में प्रवेश किया तो उन्हें पता चला कि एक मृत शख्स सिनवार की तरह दिखता है. तभी से ये अटकलें तेज हो गई हैं कि सिनवार की मौत हो गई है.
पहले भी आई थी सिनवार की मौत की खबर
दरअसल, कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि इजरायल, गाजा शहर में विस्थापित फिलिस्तीनियों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर रॉकेट हमले में सिनवार की हत्या की संभावना की जांच कर रहा है. हालांकि, कतर के एक सीनियर राजनयिक ने जेरूसलम पोस्ट को विशेष रूप से बताया कि सीधे संपर्क की खबरें झूठी थीं. राजनयिक के मुताबिक, हमास के एक सीनियर नेता खलील अल-हयाह के जरिए संपर्क स्थापित किया गया था.
यह भी पढ़ें: क्या है यूएन की शांति सेना, जिसके हेडक्वार्टर पर इजरायल ने किया हमला, क्यों इस फोर्स पर होते रहे विवाद?

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










