
गाजा में ग्राउंड अटैक, अपने नागरिकों को बंदूक बांट रहा इजरायल, US बोला- आ गया है सबसे खतरनाक पल!
AajTak
अमेरिका ने भी कहा है कि जंग का खतरनाक क्षण आ गया है. संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राज्य अमेरिका की राजदूत, लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि, हम एक खतरनाक क्षण में मिल रहे हैं, यह इजरायलियों और फिलिस्तीनियों के लिए एक खतरनाक क्षण है. यह क्षण सबसे महत्वपूर्ण है औरसाथ ही दुनिया के लिए भी महत्व रखता है.
इजरायल और हमास की जंग अब 22वें दिन में प्रवेश कर गई है. जंग अभी जारी है और अब तक तकरीबन 9 हजार लोग मारे जा चुके हैं. इसी बीच सामने आया है कि जंग का ये आलम अब और खतरनाक होने जा रहा है. इजरायल अब अपने नागरिकों को जंग के लिए तैयार कर रहा है और उन्हें लड़ने के लिए प्रशिक्षण देने जा रहा है. इज़राइल के पुलिस मंत्री इतामार बेन ग्विर ने दक्षिणी इज़राइली शहर अश्कलोन के निवासियों को हथियार बांटे हैं. वहीं, युद्ध के अगले चरण के लिए इजरायली सैनिक प्रशिक्षण ले रहे हैं.
हम एक खतरनाक क्षण में मिल रहेः लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड उधर, अमेरिका ने भी कहा है कि जंग का खतरनाक क्षण आ गया है. संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राज्य अमेरिका की राजदूत, लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि, हम एक खतरनाक क्षण में मिल रहे हैं, यह इजरायलियों और फिलिस्तीनियों के लिए एक खतरनाक क्षण है. यह क्षण सबसे महत्वपूर्ण है औरसाथ ही दुनिया के लिए भी महत्व रखता है. हमारी आंखों के सामने मौत, विनाश और हताशा का खेल इंसानियत पर से भरोसा उठवाने के लिए काफी है.
6 अक्टूबर की यथास्थिति में जाना संभव नहीं उन्होंने कहा कि, जैसा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने कल कहा था, 6 अक्टूबर की यथास्थिति में वापस जाना संभव नहीं है. हमें यथास्थिति पर वापस नहीं जाना चाहिए. जहां हमास इजरायल को आतंकित करता है और फिलिस्तीनी नागरिकों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग कर रहा है. हमें उस यथास्थिति पर भी वापस नहीं जाना चाहिए, जहां चरमपंथी निवासी वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों पर हमला कर सकते हैं और उन्हें आतंकित कर सकते हैं. यथास्थिति अस्थिर है और यह स्वीकार करने लायक भी नहीं है. इसका मतलब यह है कि जब यह संकट खत्म हो जाएगा, तो आगे क्या होगा इसका एक दृष्टिकोण होना चाहिए. हमारे विचार में, वह दृष्टिकोण टू स्टेट सॉल्यूशन के इर्द-गिर्द केंद्रित होना चाहिए.
अमेरिका में कतर में हमास के साथियों पर हमले की तैयारी में इन्हीं सबके बीच, इज़राइल फ़िलिस्तीन संघर्ष में बड़ी सफलता भी सामने आई है. अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि वह कतर में हमास के साथियों पर हमला करने की तैयारी में है. कतर ने अमेरिका से कहा कि हमास द्वारा गाजा में ले जाए गए कई बंधकों की रिहाई की गारंटी लेने के लिए संकट हल होने के बाद वह कतर में हमास की उपस्थिति पर भरोसा करने की तैयारी कर रहा है.
इजरायल की उत्तरी गाजा में जमीनी घुसपैठ भी शुरू उधर, इजरायल ने उत्तरी गाजा में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी है. आईडीएफ तीन दिशाओं से बीट हनौन की ओर बढ़ रहा है. हमास के साथ संघर्ष के मद्देनजर एस्क्लोन बंदरगाह और उसके तेल टर्मिनल को बंद करने के बाद इजरायली समुद्री पुलिस ने इजरायल और गाजा के बीच तट रेखा पर हमला किया है. जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान अल-सफ़ादी ने कहा कि, इजरायल ने गाजा पट्टी में जमीनी अभियान शुरू कर दिया है, जिसका परिणाम मानवीय आपदा होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











