
गाजा में इजरायल का जोरदार हमला, DGP समेत 54 फिलिस्तीनियों की मौत
AajTak
इजरायल ने गाजा में बड़ा हमला करते हुए कई जगहों पर एयर स्ट्राइक की. इन हमलों में गाजा पट्टी पुलिस के डीजीपी समेत 54 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. गाजा के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, इजरायली सेना ने अल-मावासी जिले में एक तंबू शिविर पर हमला किया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. हमले में गाजा के पुलिस महानिदेशक (DGP) महमूद सलाह और उनके सहयोगी हुसाम शाहवान की भी मौत हो गई.
इजरायली सुरक्षाबलों ने गाजा में फिर से हमले तेज कर दिया है. गुरुवार को गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 54 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जिसमें महिलाएं,बच्चे और दो उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. इजरायल ने कहा कि हमले में हमास के आंतरिक सुरक्षा तंत्र के एक वरिष्ठ सदस्य को निशाना बनाया गया है.
हमास द्वारा गाजा में चलाए जा रहे आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, इजरायली सेना ने अल-मावासी जिले में एक तंबू शिविर पर हमला किया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. हमले में गाजा के पुलिस महानिदेशक (DGP) महमूद सलाह और उनके सहयोगी हुसाम शाहवान की भी मौत हो गई.
अन्य हमले में 43 की मौत
मंत्रालय के अनुसार, अन्य इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 43 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें खान यूनिस स्थित आंतरिक मंत्रालय मुख्यालय में छह तथा उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर, शाति (समुद्र तट) शिविर और मध्य गाजा के मघाजी शिविर में भी कई लोगों की मौत हो गई.
इजरायली सेना ने की हमले की पुष्टि
एजेंसी के मुताबिक, इजरायली सेना ने अल-मवासी में एक खुफिया इनपुट के आधार पर किए हमले की पुष्टि की है, जिसमें शाहवान को निशाना बनाया गया. इजरायल ने शाहवान को दक्षिणी गाजा में हमास सुरक्षा बलों का प्रमुख बताया गया है. हालांकि, सेना ने सलाह की मौत का कोई जिक्र नहीं किया.

सीजफायर लागू होने के बावजूद इजरायली सेना ने पूर्वी गाजा सिटी के जैतून इलाके में रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाया. तीन मंजिला इमारत पर हुए हमले के बाद इलाके में आग और धुआं फैल गया. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक युद्ध और बाद की कार्रवाइयों में हजारों लोग मारे और घायल हुए हैं, जिससे समझौते के पालन पर सवाल उठे हैं.

अमेरिका और ईरान अपने आपसी तनाव को कम करने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट में बीतचीत का सिलसिला आगे बढ़ा रहे है. इस बातचीत के लिए ओमान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान परमाणु मुद्दे पर बात करने को तौयार है लेकिन अपने मिसाइल कार्यक्रम को सीमित करने जैसी मांगों पर बात नहीं करेगा.

12 फरवरी को बांग्लादेश के भविष्य का फैसला होने वाला है. फैसला इस बात पर होगा कि क्या बांग्लादेश एक बार फिर से लोकतांत्रिक देश बनने वाला है या वो शरिया कंप्लायंट देश बनेगा. जो आसार दिख रहे हैं, उसके हिसाब से बांग्लादेश में शरिया कानून लाने की तैयारी हो रही है और वहां की संसद में कट्टरपंथियों की सत्ता बस शुरू होने वाली है.

Pakistan में लोग अपने देश के गटर के ढक्कर चोरी करने के लिए मजबूर हैं. यह समस्या इतनी बड़ी हो गई है कि अब पाकिस्तान सरकार ने इस चोरी को रोकने के लिए कड़ा कानून लागू किया है. सरकार की यह पहल गटर के ढक्कर की चोरी को रोकेगी और इससे सफाई व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है. इस कानून के तहत चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. Pakistan में गटर के ढक्कर चोरी की समस्या कई महीनों से बढ़ती जा रही थी, जिससे जनता और स्थानीय प्रशासन दोनों को परेशानी हो रही थी.

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने अमेरिका के साथ चल रहे तनाव और भारत के संबंधों को लेकर खुलकर बातचीत की है. उन्होंने बताया कि बातचीत का दूसरा दौर शुरू हो चुका है और नतीजों का इंतजार है. ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है. राजदूत ने चाबहार पोर्ट को लेकर भी बातचीत की है.








