
'गाजा प्लान ठुकराया तो तबाही मचा देंगे...', ट्रंप ने हमास को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को गाजा प्लान मंजूर करने के लिए केवल 2 दिन की मोहलत दी है. ये अल्टीमेटम मिडिल ईस्ट की राजनीतिक स्थिति को प्रभावित करेगा. उन्होंने कहा कि हमास इज़रायली बंधकों को रिहा करे और शत्रुता को समाप्त करे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को हमास को कड़ा अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी आतंकवादी समूह को रविवार शाम 6 बजे तक इज़रायल के साथ शांति समझौता करना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हालात बिगड़ जाएंगे. ट्रंप ने कहा कि हमास को इज़रायली बंधकों को रिहा करने और युद्धविराम को अंतिम रूप देने का आखिरी मौका दिया जा रहा है और जोर देकर कहा कि किसी न किसी तरह शांति होगी.
दरअसल, ट्रंप पिछले 2 साल से चल रहे गाजा युद्ध को रोकने के लिए इज़रायल और हमास दोनों पर दबाव बना रहे हैं, उन्होंने एक 20 पॉइंट्स वाला प्रस्ताव भी पेश किया है. इस प्रस्ताव में न केवल जंग को तुरंत रोकने की बात कही गई है, बल्कि गाजा के युद्ध के बाद शासन की रूपरेखा भी बताई गई है. व्हाइट हाउस ने इसे संघर्ष समाप्त करने और क्षेत्र के भविष्य के प्रशासन के लिए रोडमैप बताया है.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हम किसी न किसी तरह मिडिल ईस्ट में शांति कायम करेंगे. हिंसा और खूनखराबा बंद होगा. सभी बंधकों- जिनमें मृतकों के शव भी शामिल हैं, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए.
'हमास के पास रविवार शाम 6 बजे तक का समय'
ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन डी.सी. के समयानुसार रविवार शाम 6 बजे तक हमास के साथ एक समझौता हो जाना चाहिए. सभी देशों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. अगर ये समझौता नहीं हुआ, तो हमास के खिलाफ ऐसी भयावह कार्रवाई की जाएगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई.
ट्रंप की हमास को खुली धमकी

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










