
'गाजा पर परमाणु बम गिराना भी एक विकल्प...', जंग के बीच इजरायली मंत्री के बयान से मचा बवाल, नेतन्याहू ने किया निलंबित
AajTak
इजरायली मंत्री ने रविवार को बयान दिया कि हमास शासित गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी हमारे लिए एक विकल्प है. उनके इस बयान के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने उन्हें सरकारी बैठकों से निलंबित कर दिया है.
इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. इजरायल की ओर से गाजा पट्टी में लगातार हमला किया जा रहा है. ऐसे में एक इजरायली मंत्री ने रविवार को बयान दिया कि हमास शासित गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी हमारे लिए एक विकल्प है. उनके इस बयान के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने उन्हें सरकारी बैठकों से निलंबित कर दिया है.
एक रेडियो इंटरव्यू में, जेरूसलम मामलों और विरासत मंत्री अमीचाई एलियाहू ने कहा कि गाजा में कोई गैर-लड़ाकू नहीं है और ऐसे में गाजा पट्टी को मानवीय सहायता देना विफलता होगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके विचार में गाजा में कोई गैर-लड़ाके नहीं हैं तो क्या गाजा पट्टी पर परमाणु हमला एक विकल्प है, इस सवाल के जवाब में एलियाहू ने कहा कि यह भी एक विकल्प है.
बयान की इजरायल में ही हुई आलोचना
उनकी इस टिप्पणी से सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों के लोगों में नाराजगी देखी गई और इसके बाद उन्हें सरकार से बर्खास्त करने की मांग उठने लगी. हंगामे के बाद एलियाहू अपने बयान से पीछे हट गए और इसे प्रतीकात्मक टिप्पणी बताया.
उन्होंने कहा, किसी भी दिमाग वाले व्यक्ति के लिए यह स्पष्ट है कि परमाणु के बारे में टिप्पणी रूपक थी. हमें वास्तव में आतंक के प्रति एक सशक्त और असंगत रिएक्शन दिखाना होगा, जो नाजियों और उनके समर्थकों को स्पष्ट कर देगी कि आतंकवाद सार्थक नहीं है. यह एकमात्र फार्मूला है जिसके साथ लोकतंत्र आतंक से निपट सकता है. एलियाहू ने लिखा, 'साथ ही, यह स्पष्ट है कि इजरायल राज्य बंदियों को जीवित और अच्छे स्वास्थ्य में वापस लाने के लिए सब कुछ करने के लिए बाध्य है.'
नेतन्याहू ने किया बैठकों से निलंबित

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












