
गाजा पर ट्रंप के टेकओवर प्लान के बीच मिस्र ने बुलाई इमरजेंसी अरब समिट, जानें पूरा एजेंडा
AajTak
इजरायल और हमास के बीच गाजा में शुरू हुआ युद्धविराम फिलहाल जारी है, जिसके तहत बंधक और कैदियों की रिहाई का काम चल रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा को टेकओवर करने की मंशा जाहिर की है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. मिस्र में 27 फरवरी को इमरजेंसी अरब समिट आयोजित हो रही है, जहां इस पर चर्चा होगी.
इजरायल और हमास के बीच गाजा में फिलहाल युद्ध पर विराम लगा है. इजरायली बंधक और फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई चल रही है, जो कि इस विराम में पहले चरण का मकसद था. इस बीच अमेरिका में मिडिल ईस्ट की तस्वीर बदलने की पटकथा लिखी जा रही है. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू व्हाइट हाउस में थे, जब ट्रंप ने गाजा को कब्जाने का ऐलान किया था. इन तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच मिस्र में इमरजेंसी अरब समिट होने जा रही है.
मिस्र में 27 फरवरी को इमरजेंसी अरब समिट आयोजित किया जाना है, जिसमें फिलिस्तीनियों को लेकर चल रही अमेरिकी प्लान और बयानबाजी पर चर्चा की जाएगी. मिस्री विदेश मंत्रालय ने रविवार को इसका ऐलान किया है. इमरजेंसी समिट ऐसे समय में बुलाई गई है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा को कब्जाने की अपनी सुनियोजित मंशा जाहिर की. वह नेतन्याहू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, जब उन्होंने इसका ऐलान किया.
यह भी पढ़ें: कभी असीरियन ने यहां राज किया तो कभी रोमन्स ने... गाजा पट्टी की हिस्ट्री जिसे अब कब्जाने वाले हैं अमेरिका-इजरायल
27 फरवरी को मिस्र में होगा इमरजेंसी अरब समिट
मिस्री विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया, "मिस्र फिलिस्तीनी मुद्दे पर 27 फरवरी को एक इमरजेंसी अरब समिट की मेजबानी करेगा, जिसमें फिलिस्तीनी मुद्दे के नए और गंभीर घटनाक्रमों पर चर्चा की जाएगी." फिलहाल अरब समिट का हेड बहरीन है और सभी मुल्कों ने चर्चा के बाद मिस्र में बैठक की योजना बनाई है, जिससे गाजा की सीमा भी लगती है.
मिडिल ईस्ट की तस्वीर बदलने वाला ट्रंप का प्लान

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










