
गाजा के अस्पताल पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, हमास के नेता समेत 5 लोगों की मौत
AajTak
हमास के सूत्रों के अनुसार, बरदावील और बरहौम दोनों ही हमास के 19 सदस्यीय निर्णय लेने वाले निकाय के सदस्य थे, जिनमें से 11 की मौत 2023 के अंत में युद्ध शुरू होने के बाद से हो चुकी है. हमास के अल-अक्सा टीवी ने कहा कि बरहौम पिछले हमले में घायल हो गया था.
इजरायल ने एक बार फिर गाजा में एयर स्ट्राइक की है. रविवार को एक अस्पताल पर की गई इस एयर स्ट्राइक में हमास का एक नेता, फिलिस्तीनी डॉक्टर समेत पांच लोगों की मौत हो गई. इस हमले को लेकर इजरायल ने कहा कि उसने आतंकवादी समूह के एक प्रमुख व्यक्ति को निशाना बनाया था.
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमला खान यूनिस में नासिर अस्पताल के सर्जरी विभाग पर हुआ. इजरायली सेना ने कहा कि व्यापक खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह हमला किया गया था और उसने घटनास्थल पर नुकसान को कम करने के लिए सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया.
हमास के अहम सदस्य की मौत
वहीं हमास ने कहा कि उसके राजनीतिक कार्यालय के एक सदस्य इस्माइल बरहौम की इस हमले में मौत हो गई है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने पुष्टि की कि उनके निशाने पर इस्माइल बरहौम था. हमास ने पहले कहा था कि खान यूनिस में एक अलग हमले में हमास के एक अन्य नेता सलाह अल-बरदावील की मौत हो गई है. इजराइली सेना ने भी शनिवार को बरदावील को मारने की पुष्टि की.
यह भी पढ़ें: एक के बदले इजरायल ने ली 4200 फिलिस्तीनियों की जान, गाजा में मौत का आंकड़ा 50,000 के पार पहुंचा
हमास के सूत्रों के अनुसार, बरदावील और बरहौम दोनों ही हमास के 19 सदस्यीय निर्णय लेने वाले निकाय के सदस्य थे, जिनमें से 11 की मौत 2023 के अंत में युद्ध शुरू होने के बाद से हो चुकी है. हमास के अल-अक्सा टीवी ने कहा कि बरहौम पिछले हमले में घायल हो गया था और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











