
गांव में रहते हैं... साइकिल पर चलते हैं, 5 अरब डॉलर नेटवर्थ, ये हैं Arattai के फाउंडर श्रीधर वेम्बू
AajTak
Sridhar Vembu Net Worth: स्वदेशी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai को बनाने वाले श्रीधर वेम्बू अपनी साधारण लाइफ स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं. उन्हें 2024 में फोर्ब्स की टॉप-100 इंडियन बिलेनियर्स लिस्ट में 51वें पायदान पर रखा गया था.
देश में इस समय स्वदेशी मैसेजिंग ऐप Arattai की खूब चर्चा हो रही है. WhatsApp जैसे फीचर्स वाले इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ने App Store में टॉप पर जगह बना ली है. इसे बनाने वाली कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन है, जिसके फाउंडर श्रीधर वेम्बू अपने सादा जीवन को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं नेटवर्थ की बात करें, तो वेम्बू फैमिली देश के सबसे अमीरों में शामिल है और फोर्ब्स की 2024 इंडिया टॉप-100 बिलेनियर्स लिस्ट में वे 51वें पायदान पर थे. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में...
IIT से पढ़ाई, US में नौकरी श्रीधर वेम्बू अपने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai को लेकर सुर्खियों में हैं, उनकी सक्सेस स्टोरी पर नजर डालें तो उन्होंने आईआईटी मद्रास से पढ़ाई की है. यहां से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद शुरुआत में उन्होंने अमेरिका में नौकरी की, लेकिन उनका मन ज्यादा समय तक नौकरी में नहीं लगा और वे वापस भारत लौट आए. भारत लौटने के बाद उन्होंने अपनी कंपनी खोलने का फैसला किया.
ऐसे पड़ी जोहो की नींव 90 के दशक में दो पारिवारिक सदस्यों और तीन दोस्तों के साथ मिलकर एडवांट नेट की शुरुआत की, जो आगे चलकर Zoho Corp में बदल गई और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. कंपनी का कारोबार तेजी से आगे बढ़ता गया और इसका असर श्रीधर वेम्बू की नेटवर्थ पर दिखा और वे देश के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए.
अमीरों की लिस्ट में शामिल होते हुए भी श्रीधर वेम्बू का सादा जीवन सुर्खियों में रहता है. दरअसल, वे तमिलनाडु के थंजावुर में रहते हैं और अक्सर लोकल ट्रिप साइकिल के जरिए करते हैं, जो उनकी अरबों की संपत्ति के बावजूद उनका साधारण लाइफस्टाइल को प्रदर्शित करता है.
कितनी है श्रीधर वेम्बू की नेटवर्थ? संपत्ति की बात करें, तो श्रीधर वेम्बू एंड फैमिली बीते साल 2024 की Forbe's Top-100 Indian Billionaire लिस्ट में शामिल था. उस समय उनकी नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर बताई गई थी. अरबपतियों की फोर्ब्स लिस्ट पर नजर डालें, तो 2018 में श्रीधर वेम्बू एंड फैमिली की संपत्ति 1.6 अरब डॉलर थी, जो साल-दर-साल बढ़ते हुए 2024 में 5 अरब डॉलर के पार निकल गई. श्रीधर के साथ जोहो की शुरुआत करने वालीं राधा वेम्बू भारत की टॉप अमीर महिला अरबपतियों में शामिल हैं और 3.2 अरब की संपत्ति रखती हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






