
गांधी परिवार के वफादार रहे अमरिंदर, जानें Congress में अर्श से फर्श तक का सफर
AajTak
कांग्रेस से कैप्टन के 52 साल पुराना रिश्ता ही नहीं टूटा, नेहरू-गांधी परिवार से 70 साल पुराने रिश्ते भी टूट गए हैं. राजीव गांधी और अमरिंदर बचपन के दोस्त थे. दोनों दून स्कूल में साथ पढ़ते थे. राजीव देश के सबसे बड़े सियासी घराने के वारिस थे तो अमरिंदर पटियाला के राजघराने के वारिस. जब दोनों की मुलाकात हुई तो दोस्ती जम गयी. उस समय राजीव गांधी के नाना जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे और छुट्टियों में राजीव और अमरिंदर प्रधानमंत्री आवास में धमाचौकड़ी मचाते थे. उम्र बढ़ती रही और दोस्ती पक्की होती गई. राजीव ही अमरिंदर को राजनीति में लेकर आए थे. देखें कैसा रहा है कैप्टन का कांग्रेस में सफर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











