
गांजा पीया अमेरिका में, अरेस्ट हो गया दुबई में, 3 साल की हो सकती है कैद
AajTak
अमेरिका के एक बिजनेसमैन को बेहद अजीबोगरीब स्थिति से दो-चार होना पड़ा है. 51 साल के इस व्यक्ति ने लास वेगास शहर में गांजा पीया, इसके बाद उसने दुबई के लिए उड़ान भरी लेकिन अब उसे दुबई में जेल की सलाखों का सामना करना पड़ सकता है.
अमेरिका के एक बिजनेसमैन को बेहद अजीबोगरीब स्थिति से दो-चार होना पड़ा है. 51 साल के इस व्यक्ति ने लास वेगास शहर में गांजा पीया, इसके बाद उसने दुबई के लिए उड़ान भरी लेकिन अब उसे दुबई में जेल की सलाखों का सामना करना पड़ सकता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) पीटर क्लार्क नाम का ये रिटायर्ड गेम डिजाइनर यूएई किसी नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में गया था. पीटर इससे पहले एक्सबॉक्स और प्लेस्टेशन गेम्स जैसी नामी कंपनियों के लिए काम कर चुका है. हालांकि दुबई में एक दिन बिताने के बाद उन्हें पेट में समस्या होने लगी थी.(प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) पीटर ने इसके बाद दुबई में अपना चेकअप कराया था. उन्होंने डॉक्टर्स को यूरिन टेस्ट भी दिया था. इस यूरिन टेस्ट में गांजा डिटेक्ट हो गया. दुबई के कानूनों के अनुसार, अगर कोई गैर-कानूनी चीज इन टेस्ट में सामने आती है तो इसे पुलिस को सूचित करना जरूरी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












