
गहलोत सरकार पर फिर संकट! भेदभाव से नाराज कांग्रेस MLA रमेश मीणा ने दी इस्तीफे की धमकी
AajTak
राजस्थान में सचिन पायलट समर्थक विधायक ने इस्तीफे की धमकी दी है. विधायक ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाया है.
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इस बार भी सचिन पायलट समर्थक विधायक ने इस्तीफे की धमकी दी है. विधायक ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाया है. नाराज विधायकों ने कहा कि हमने राहुल गांधी से समय मांगा है, अगर नहीं मिला तो विधायकी छोड़ देंगे. सचिन पायलट के करीबी बर्खास्त मंत्री रमेश मीणा ने सवाल उठाया है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के साथ भेदभाव क्यों हो रहा है? विधानसभा में बिना माइक वाली पीछे की सीट पर दलित और आदिवासी विधायकों को बैठाए जाने के सवाल पर रमेश मीणा ने कहा कि दो-दो SC-ST के मंत्री हैं और उनके साथ भेदभाव होता है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











