
गहरा गड्ढा, टुकड़ों में दफ्न लाश और ब्यूटीशियन की मर्डर मिस्ट्री... दो हफ्ते बाद भी पुलिस को नहीं पता कत्ल का मोटिव
AajTak
ये वो मर्डर केस है, जिसमें लाश पुलिस के पास है, क़ातिल भी पुलिस के पास, लेकिन क़त्ल की कहानी किसी के पास नहीं है. हर जुर्म हर क़त्ल का मकसद होता है. अनिता के क़त्ल के पीछे का मकसद क्या है, अनिता के क़ातिल को पकड़ने के हफ्ते भर बाद भी अनिता के घर वाले या जानने वाले छोड़िए खुद पुलिस अंजान है.
Beautician Anita Murder Case: हर कत्ल के पीछे कातिल का एक मकसद होता है. और वही मकसद उस कत्ल की वजह बन जाता है. जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, उसमें कत्ल तो है, लाश भी है और कातिल भी. बस कुछ नहीं है तो वो मकसद जो हर कत्ल की वजह होता है. जोधपुर में ब्यूटीपार्लर की मालकिन का कत्ल होता है. उस कत्ल की वारदात को दो हफ्ते बीत चुके हैं. लेकिन जोधपुर पुलिस अब तक यह नहीं बता सकी है कि आखिर इस कत्ल का मकसद क्या था?
क्या है अनीता के कत्ल का मकसद? एक गड्ढा. गड्ढे से निकले लाश के टुकड़े. लाश बनने से पहले वो अनिता थी. और अनीता को लाश बनाने वाला गुलामुद्दीन है. कुल मिलाकर इस कहानी में सबकुछ है सिवाय कहानी के क्लाईमेक्स के. ये वो मर्डर केस है, जिसमें लाश पुलिस के पास है, क़ातिल भी पुलिस के पास, लेकिन कत्ल की कहानी किसी के पास नहीं है. हर जुर्म हर क़त्ल का मकसद होता है. अनिता के क़त्ल के पीछे का मकसद क्या है, अनिता के क़ातिल को पकड़ने के हफ्ते भर बाद भी अनिता के घर वाले या जानने वाले छोड़िए खुद पुलिस अंजान है.
हर कोई जानना चाहता है असली कहानी क्या अनीता के कत्ल के पीछे का मकसद कुछ ऐसा है जो पुलिस सार्वजनिक करना नहीं चाहती, बताना नहीं चाहती और क्या इसकी वजह ये भी है कि अनीता के घर वाले अंतिम संस्कार छोड़िए सच्चाई का खुलासा होने तक पोस्टमार्टम तक कराने को राज़ी नहीं हैं. वजह चाहे जो भी हो लेकिन अनीता के कत्ल की वजह जोधपुर में हर कोई जानना चाहता है.
गुम है कहानी का क्लाइमेक्स गुलामुद्दीन पर अनीता के कत्ल का इल्जाम है. कत्ल के बाद 12 दिनों तक वो पुलिस को चकमा दे कर फरार रहा. लेकिन अब उसे पुलिस की गिरफ्त में आए भी पांच दिन हो चुके हैं. फिर भी असली कहानी बाहर नहीं आ रही. इस कहानी का क्लाइमेक्स क्या है? वो तो फिलहाल कोई बता नहीं रहा. मगर इस कहानी की शुरुआत कुछ यूं हुई थी.
राजस्थान के खूबसूरत शहरों में से एक है जोधपुर, जो कि सन-सिटी और ब्लू-सिटी के नाम से भी दुनिया भर में जाना जाता है. दूर-दूर से सैलानी इस शहर को देखने आते हैं. लेकिन इसी खूबसूरत शहर का एक बदसूरत चेहरा एक गड्ढे की शक्ल में शहर के सामने आया है. जोधपुर का एक मोहल्ला है, गंगाणा. इसी मोहल्ले में एक घर है. इस घर के मालिक का नाम है गुलामुद्दीन. 23 अक्टूबर को गुलामुद्दीन ने अचानक जेसीबी मशीन बुलवा कर ठीक अपने घर के बाहर यहां पर एक गड्ढा खुदवाया. दस फीट गहरा गड्ढा. पूरे मोहल्ले ने जेसीबी मशीन भी देखी और खुदते हुए इस गड्ढे को भी देखा. किसी को ये नहीं पता था कि अचानक गुलामुद्दीन ठीक अपने घर के बाहर इतना गहरा गड्ढा क्यों खुदवा रहा है.
इधर, गड्ढा खुदता है, उधर गड्ढा खुदने के ठीक तीन दिन बाद इसी जोधपुर शहर की 50 साल की एक महिला अनीता चौधरी अचानक गायब हो जाती है. वो जोधपुर में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी. 26 अक्टूबर को वो ब्यूटी पार्लर आती है और उसके बाद गायब हो जाती है. गड्ढा खुदे हुए अब आठ दिन हो चुके थे. इन आठ दिनों में गड्ढे को भर भी दिया गया था. उधर, अनीता चौधरी को गायब हुए पांच दिन हो चुके थे. अब भी अनीता का कोई सुराग नहीं मिला था. पुलिस की तफ्तीश जारी थी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




