
गल्ले से 100 रुपए चुराने के शक में युवक के गले में बांधी रस्सी, फिर बुरी तरह पीटा
AajTak
MP News: दबंग दुकानवाले गरीब शख्स को रस्सी से बांधकर घसीटते रहे. पिटाई करते रहे. उसे जलील करते रहे. लेकिन ग़लत का विरोध करने की जहमत वहां मौजूद किसी भी शख्स ने नहीं उठाई. उल्टा लोग वीडियो रिकॉर्ड करते रहे.
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में किराना दुकान से 100 रुपए चुराने के शक में युवक की बेरहमी से मारपीट की. तीन लोगों ने मिलकर युवक को रस्सी से बांधा और फिर जमकर पीटा. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
जिले के नानपुर थाने इलाके के देवलानी गांव की यह घटना है. चंदरसिंह (40) नामक एक शख्स को गांव के ही तीन दबंगों ने 100 रुपए चोरी के शक में पीटा. युवक के गले और शरीर में रस्सी बांधकर उसे सरेराह अपमानित किया.
दबंग उसे रस्सी से बांधकर घसीटते रहे. पिटाई करते रहे. उसे जलील करते रहे. लेकिन ग़लत का विरोध करने की जहमत वहां मौजूद किसी भी शख्स ने नहीं उठाई. उल्टा लोग वीडियो रिकॉर्ड करते रहे.
यही वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित चंदरसिंह को थाने बुलाकर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.
दरअसल, देवीसिंह नामक मुख्य आरोपी को आशंका थी कि गांव के ही चंदरसिंह ने उसकी किराना दुकान के गल्ले से 100 रुपए चुराए हैं. इसी को लेकर दबंग ने घटना को अंजाम दिया.
इस मामले में जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि यह मामला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया. पुलिस ने पीड़ित से संपर्क कर उसे बुलवाया और अपराध दर्ज किया. अब पुलिस आरोपी दबंगों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है ताकि अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा सके. पीड़ित गरीब है और मजदूरी करता है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






