
'गली में आकर दिखाओ...', लड़की के चैलेंज पर पहुंचे दोनों लड़कों का मर्डर, Instagram से शुरू हुई थी लड़ाई
AajTak
Delhi Double Murder: डबल मर्डर का यह मामला उत्तरी बाहरी दिल्ली स्थित भलस्वा डेरी थाना इलाके के मुकुंदपुर पार्ट-2 से सामने आया है. जहां पर विजयदशमी के कार्यक्रम से लौट रहे साहिल नाम के एक युवक और उसके दोस्त को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया.
नई दिल्ली में इंस्टाग्राम पर लाइक्स और कमेंट को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड ने दिल दहला दिया है. हैरानी की बात यह है कि एक लड़की ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में लड़की समेत चार आरोपियों को पकड़ा है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल भलस्वा डेरी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन और पूछताछ में जुटी हुई है.
डबल मर्डर का यह मामला उत्तरी बाहरी दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके के मुकुंदपुर पार्ट-2 से सामने आया है. जहां पर विजयदशमी के कार्यक्रम से लौट रहे साहिल नाम के एक युवक और उसके दोस्त को ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया.
बताया जा रहा है कि इलाके में रहने वाली राखी (परिवर्तित नाम) नाम की एक लड़की और साहिल के बीच इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने और पोस्ट पर कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बीच राखी ने साहिल को अपने घर के सामने की गली में आने का चैलेंज दिया.
साहिल अपने दोस्त निखिल के साथ राखी से मिलने पहुंचा, लेकिन वहां कुछ राखी का नाबालिग भाई और उसके कुछ जानने वाले फॉलोअर्स पहले से ही मौजूद थे, जिन्होंने साहिल और निखिल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. इस हमले में दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. पास में खड़ी हुई भीड़ में से कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हाथ में हथियार लेकर बदमाश लोगों को भी डराते रहे और फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.
मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जहां पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया. वहीं, आनन-फानन में दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए नजदीकी बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की तो इलाज के दौरान मौत हो गई और दूसरे की हालत बिगड़ी तो उसे बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, जिसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई है.
इस पूरी वारदात के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा होनी चाहिए. बताया जा रहा है कि जिस युवती ने साहिल को फोन कर बुलाया था, वह पहले भी कई बार इलाके के लोगों को धमकी दे चुकी है. मृतक साहिल की बुजुर्ग नानी ने कहा कि अगर आरोपियों को फांसी नहीं मिली तो वह खुद मौत को गले लगा लेंगी.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










